दोनों प्रमुख धातुओं सोना-चांदी में गिरावट कायम,त्यौहार पर मिलेगा लाभ चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹5,450 की टूट

उज्जैन। इस बार त्यौहारों पर दोनों प्रमुख धातुओं सोना-चांदी के भाव में गिरावट की स्थिति कायम है। इसके चलते करवा चौथ एवं पुष्य नक्षत्र में इनकी खरीदी के प्रति उपभोक्ता का रूझान बढ सकता है। भाव में गिरावट का क्रम गुरूवार को भी जारी रहा है। चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सराफा बाजार में चांदी का भाव घटकर ₹2,03,900 प्रति किलो रह गया। एक दिन पहले 21 अक्टूबर को चांदी का भाव ₹2,09,350 प्रति किलो था। इस तरह एक ही दिन में ₹5,450 प्रति किलो की गिरावट सामने आई है।पिछले चार दिनों से चांदी में तेजी देखी जा रही थी। चांदी में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 18 अक्टूबर को भाव ₹2,11,680 प्रति किलो था, जो 19 अक्टूबर को घटकर ₹2,10,100 रह गया। 20 अक्टूबर को भाव में ₹1,690 की तेजी आई और यह ₹2,11,790 तक पहुंच गया। इसके बाद 21 अक्टूबर को ₹2,440 और 22 अक्टूबर को ₹5,450 की गिरावट दर्ज की गई।छह दिनों में 15 हजार  की गिरावट-12 अक्टूबर को चांदी का भाव ₹2,23,120 प्रति किलो था, जबकि 22 अक्टूबर को यह ₹2,03,900 रह गया। इस प्रकार 10 दिनों में चांदी के भाव में ₹19,220 प्रति किलो की गिरावट आई है। वहीं 20 अक्टूबर के ₹2,11,790 के स्तर से दो दिनों में भाव ₹7,890 प्रति किलो नीचे आ चुका है।खरीदारों की नजर बाजार परचांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव से सराफा बाजार में हलचल बनी हुई है। हालांकि, आगे भाव में और गिरावट आएगी या बाजार में दोबारा तेजी लौटेगी, यह आने वाले दिनों की चाल पर निर्भर करेगा। वैश्विक बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की खरीद-बिक्री जैसे कारक भी चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।गिरावट बनी हुई-सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,884 रुपए गिरकर 1.44 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,900 रुपए घटकर 2.06 लाख रुपए हो गई है। वहीं दो दिन में सोना 2,300 हजार रुपए और चांदी 5 हजार रुपए सस्ती हुई है। इससे पहले बीते महीने यानी सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई।31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई।अमेरिकी बैंक के ब्याज दर बढाने का असर-विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने 3 साल में पहली बार ब्याज दरें बढ़ाई है। इससे सोने के दाम में गिरावट है। हालांकि अमेरिका-ईरान जंग और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने को सपोर्ट मिल सकता है। निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में फिर चुन सकते हैं। निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बाजार में अब भी कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं। किसी भी बड़ी गिरावट पर खरीदारी का मौका भी बन सकता है।

 

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment