गर्म दाल से झुलसे युवक की एमवाय अस्पताल में मौत: पुलिस ने शुरू की जांच

इंदौर। एमआईजी क्षेत्र में गर्म दाल से झुलसे 30 वर्षीय युवक की एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि इंजेक्शन देने के बाद युवक को होश नहीं आया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। गर्म दाल लेकर आते समय झुलसा-एमआईजी पुलिस के मुताबिक, आकाश (30) पुत्र कन्हैयालाल वर्मा निवासी सोमनाथ की चाल रविवार को घर में…

Read More

क्रिसेंट वॉटर पार्क के पास रहवासी मकान के नजदीक बैठा घायल तेंदुआ दिखा: , वन विभाग कर रहा सर्चिंग

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र में क्रिसेंट वॉटर पार्क के नजदीक बुधवार सुबह एक तेंदुआ रहवासी मकान के पास बैठा दिखाई दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुए के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में उसकी तलाश शुरू की। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की मौजूदगी और उसकी चोटों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मकान के पास सुस्त हालत में बैठा दिखा तेंदुआ-जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह क्रिसेंट वॉटर पार्क के पास बने…

Read More

राष्ट्रपति ने जारी किया4 धातुओं से बना35 ग्राम वजनी; ₹200 का स्मारक सिक्का: ऑनलाइन भी कर सकते हैं बुक

रायपुर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायपुर में ₹200 का स्मारक सिक्का जारी किया। सिक्के पर एक तरफ अशोक स्तंभ और दूसरी तरफ शदाणी दरबार की पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की तस्वीर है। 35 ग्राम वजनी यह सिक्का 4 धातुओं से मिलकर बना है। इसे ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के दौरे पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। शाम 4 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति…

Read More

सोनिया गांधी पहली बार सोशल मीडिया पर, इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया:नई किताब का वीडियो शेयर किया

नई दिल्ली।कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने गुरुवार को पहली बार अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो शेयर किया। यह किताब 10 नवंबर को लॉन्च होगी।सोनिया ने पहली पोस्ट गुरुवार सुबह 9 बजे की थी। इसमें लिखा कि नमस्कार, ‘मैं अपनी किताब आप सभी के साथ साझा करके खुश हूं। यह प्यार, कर्तव्य, अपनों को खोने और अपनेपन की जगह तलाशने की कहानी है। मैं इसे आप सबके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं।’वीडियो में सोनिया अपने…

Read More

UN रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को भारतीय गिरोह बताया:भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

न्यूयॉर्क।भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसमें अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के गिरोह डी-कंपनी को भारत में मौजूद अपराधी संगठन बताया गया था।भारत ने बुधवार को कहा कि यह बात गलत है और इससे साबित करती हुई कोई जानकारी रिपोर्ट में नहीं दी गई। भारत ने कही कि ऐसी गलतियों से संयुक्त राष्ट्र की छवि को नुकसान पहुंचता है।रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी पर चीन से पैसे लेने का आरोप-यह रिपोर्ट बेन सॉल ने जुलाई 2026 में तैयार की थी। इसे अक्टूबर 2026 में…

Read More

सऊदी के एयरपोर्ट, तेल ठिकाने पर हूती विद्रोहियों का हमला:1 भारतीय समेत 3 की मौत, 10 घायल

रियाद।सऊदी अरब में बुधवार देर रात एक एयरपोर्ट और एक तेल ठिकाने पर हुए हमलों में एक भारतीय समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। इसमें 3 भारतीय भी हैं।दम्माम शहर के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत हुई। वहीं दो भारतीयों समेत 8 लोग घायल हुए। वहीं, अरामको के तेल ठिकाने पर ड्रोन हमले में नेपाल और फिलीपींस के एक-एक नागरिक की जान गई। यहां एक भारतीय समेत 2 लोग घायल हुए।इस महीने हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब…

Read More