इंदौर। एमआईजी क्षेत्र में गर्म दाल से झुलसे 30 वर्षीय युवक की एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि इंजेक्शन देने के बाद युवक को होश नहीं आया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
गर्म दाल लेकर आते समय झुलसा-एमआईजी पुलिस के मुताबिक, आकाश (30) पुत्र कन्हैयालाल वर्मा निवासी सोमनाथ की चाल रविवार को घर में गर्म दाल से झुलस गया था। उसके पैर बुरी तरह जल गए थे। परिजन उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती किया गया।