उज्जैन। गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित, प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक पद्धति से प्रसव संबंधी सुविधा उपलब्ध कराना तथा सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जिला चिकित्सालय मातृ एवं शिशु अस्पताल चरक भवन तथा शासकीय धन्वंतरी आयुर्वेदिक महाविद्यालय की गर्भ संस्कार इकाई के संयुक्त प्रयास से सामान्य प्रसव को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई पहल प्रारंभ की गई है। इस पहल से चरक भवन में पहला सफल प्रसव हुआ है20 अक्टूबर 2026 को चरक भवन के तृतीय तल स्थित एमएलसीयू में आयुर्वेदिक स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति से सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव करवाया गया। इस प्रसव में स्वस्थ बालक का जन्म हुआ। वर्तमान में प्रसूता तथा नवजात शिशु दोनों स्वस्थ हैं।इस संयुक्त इकाई के अंतर्गत आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन जिला चिकित्सालय चरक भवन के कक्ष क्रमांक 6 में गर्भवती महिलाओं का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा साथ ही तृतीय तल के एमएलसीयू में आयुर्वेदिक स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं को योग, व्यायाम तथा आयुर्वेदिक तेल से मालिश जैसी गर्भ संस्कार संबंधी सेवाएं नियमित रूप से प्रदान की जाएंगी।
आयुर्वेदिक पद्धति से चरक भवन में पहला सफल प्रसव