गोलामंडी क्षेत्र में कई जगह की नालियां चौक, गंदा पानी सड़कों पर भराया  गंदगी व बदबू से लोगों का बुराहाल, घर के बाहर पड़ा सामान भी सड़क पर भरे गंदे पानी में खराब हो रहे

उज्जैन। तेलीवाड़ा के समीप गोला मंडी क्षेत्र में नालिया चौक होने की वजह से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है तथा नालियों से निकलने वाली गंदगी भी सड़क पर पड़ी हुई है। गंदगी की वजह से क्षेत्र में मच्छर पनप रहे हैं और लोगों का बदबू से बुराहाल है। लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्रीय लोग मजबूरी में ऐसे माहौल में रहना पड़ रहा हैं। गोला मंडी क्षेत्र में नालियां चौक होने की वजह से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है पिछले कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है। लेकिन इसका स्थाई निराकरण नहीं हुआ है इस कारण क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है वर्तमान स्थिति यह है कि गोला मंडी की कई गलियों में नालिया चौक होने की वजह से उसका गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है ऐसे में लोगों को सड़क पर भरे गंदे पानी के अंदर से निकलकर आना जाना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है। लेकिन इस समस्या का अभी तक निराकरण नहीं हुआ है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि नालियों का गंदा पानी बहकर पूरी सड़क पर फैल जाता है और इस गंदगी के बीच ही लोगों को निकलना पड़ता है कई बार इस समस्या की शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। बारिश में और ज्यादा स्थिति बिगड़ जाती है। थोड़ी सी बारिश में नालियां चौक होने की वजह से सड़के पानी से भर जाती है और नालियों की गंदगी भी पानी में बह कर सड़क पर आ जाती है। गोलामंडी क्षेत्र में कुछ ऐसी सकरी गलियां है जहां पर यह समस्या पिछले कई समय से बनी हुई है नियमित नालियों की सफाई नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है इस कारण हमेशा नालियां चौक हो जाती है और गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है लोगों के घर के बाहर पड़े सामान भी सड़क पर भरे गंदे पानी की वजह से खराब हो रहे हैं लेकिन अभी तक इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकल पाया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment