राजौरी।जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शनिवार दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। दोरीमल के जंगलों में 2-3 पाकिस्तानी आतंकियों के घिरे होने की खबर है।आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों का जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग की।सेना ने X पर 7 आतंकियों की फोटो पोस्ट की थी। इसमें लिखा था- 326 दिन के बाद किश्तवाड़ से आतंक के नेटवर्क का खात्मा हुआ।पोस्ट में कहा गया था कि इन आतंकियों में जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया है। सैफुल्लाह किश्तवाड़ में…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
दुर्लभ सैंड बोआ सांप की तस्करी:बेचने की फिराक में खड़े थे आरोपी, पांच को किया गिरफ्तार
उज्जैन।उज्जैन में एक बार फिर दुर्लभ सांपों की तस्करी का मामला सामने आया है। नीलगंगा थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में हरिफाटक क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद कीमती माने जाने वाला दुर्लभ ‘सैंड बोआ’ (इंडियन चकला) सांप बरामद किया गया।डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग दुर्लभ वन्यजीव की तस्करी के उद्देश्य से हरिफाटक क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों…
Read Moreफेसबुक-इंस्टाग्राम से इलाज करता मिला डॉक्टर: सील किया अस्पताल, फिर खोल लिया:कार्रवाई की
उज्जैन।उज्जैन के बड़नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिस अस्पताल को सील किया था, वह कुछ ही देर बाद फिर खुल गया। शनिवार को इसकी जानकारी मिलते ही टीम दोबारा मौके पर पहुंची और अस्पताल को फिर से सील कर दिया।अस्पताल का डॉक्टर होम्योपैथिक डिग्री के आधार पर एलोपैथिक इलाज कर रहा था। वह फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइट्स के जरिए भी मरीजों का इलाज कर रहा था। जांच के दौरान अस्पताल से बड़ी मात्रा में अमानक दवाइयां भी मिलीं।दरअसल, शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने…
Read MoreNEET पेपर लीक की आरोपी फिजिक्स टीचर सस्पेंड:; मामले में अब तक 11 अरेस्ट
नई दिल्ली/ पिंपरी।महाराष्ट्र के स्कूल सेठ हीरालाल सरस्वती प्रशाला ने सीनियर फिजिक्स लेक्चरर मनीषा संजय हवलदार को NEET पेपर लीक में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद तुरंत सस्पेंड कर दिया है।स्कूल सेक्रेटरी डॉ. सतीश गावड़े ने बताया कि मनीषा, 1992 से संस्थान में फिजिक्स की लेक्चरर हैं। उनके पास MSc, BEd की डिग्री है। वह 30 जून को रिटायर होने वाली हैं।गावड़े ने मनीषा के इस काम को छात्रों, संस्थान और देश के साथ विश्वासघात बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक हाई…
Read Moreबाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई:पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, यात्रा 3 जुलाई से
श्रीनगर।अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बर्फ से बने शिवलिंग (बाबा बर्फानी) की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि 6 से 7 फीट का शिवलिंग अपना आकार ले चुका है।इस दौरान सुरक्षा के लिए तैनात जवानों ने सबसे पहले शिवलिंग के दर्शन भी किए। अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 अगस्त 2026 तक चलेगी।
Read More– ईरान पर फिर हमले की तैयारी मेंअमेरिका: ट्रम्प वीकेंड कैंसिल कर लौटे, ईरान बोला- जवाब देंगे
तेल अवीव/तेहरान।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने वीकेंड गोल्फ कार्यक्रम रद्द कर अचानक व्हाइट हाउस लौट आए हैं। इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की तैयारी कर सकता है। CBS न्यूज ने दावा किया है कि ट्रम्प प्रशासन संभावित नए हमलों की प्लानिंग पर विचार कर रहा है, हालांकि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन और सेना के कई सीनियर अधिकारियों ने भी अपने छुट्टी और हॉलिडे…
Read Moreचर्चित हनी ट्रैप मामले में नेता और अफसरों के 100 आपत्तिजनक वीडियो: बेचने की थी तैयारी
इंदौर-इंदौर एक बार फिर चर्चित हनी ट्रैप मामले के केंद्र में है, जिसने 2019 के हनी ट्रैप कांड की यादें ताजा कर दी हैं। हनी ट्रैप-2 की गूंज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात के साथ ही दिल्ली के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों तक पहुंच गई है। मामले में गिरफ्तार श्वेता विजय जैन, रेशू चौधरी और अलका दीक्षित से पूछताछ में लगातार ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जिनसे कई रसूखदारों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस को रेशू के मोबाइल और डिजिटल डिवाइस में 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। ये…
Read Moreपटाखा फैक्ट्री हादसे में2 और मौत:मृतकों की संख्या 8 पहुंची; MYH में भर्ती मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर।देवास के टोंककला में 14 मई को हुए पटाखा फैक्टरी हादसे में झुलसे अजय और निरंजन ने भी दम तोड़ दिया। शुक्रवार रात इलाज के दौरान दोनों घायलों की मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। फैक्ट्री विस्फोट के बाद से दोनों का उपचार MYH में चल रहा था। बर्न यूनिट में दोनों मरीजों की हालत अभी बेहद गंभीर बनी हुई थी। दोनों बिहार के रहने वाले थे।वहीं इंदौर के एमवाय अस्पताल में एडमिट एक मरीज की सोमवार रात मौत हो…
Read Moreयुवक की बेरहमी से पिटाई.. लेनदेन में विवाद के बाद हमला, 4आरोपियों को हिरासत में लिया
उज्जैन।उज्जैन के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है।जानकारी के मुताबिक पिपलियाहाना गांव में रुपए के लेनदेन को लेकर संदीप कुमावत के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की। घटना करीब छह दिन पुरानी बताई जा रही है। शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो में आधा दर्जन से अधिक युवक संदीप की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। फरियादी संदीप शादी…
Read Moreनाबालिग छात्रा से दुष्कर्म:आरोपी ने स्टेशन पर की मारपीट, पॉक्सो में केस दर्ज; तलाश रही पुलिस
इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक साजन उर्फ दानिश खान के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी छात्रा को अपने साथ छत्तीसगढ़ से इंदौर लेकर आया था। यहां खुले मैदान में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में रेलवे स्टेशन पर मारपीट की गई।एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक बलरामपुर निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा को आरोपी 20 मई को इंदौर लेकर पहुंचा था। दोनों दिनभर…
Read More