खरगोन। गोगावां थाना क्षेत्र के ग्राम बेहरामपुर टेमा में खेत की मेढ़ को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। लाठी, लोहे की रॉड और पत्थरों से हुई मारपीट में एक युवक सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घायल ने पुलिस को दर्ज एफआईआर में बताया कि बेहरामपुर टेमा में शाम करीब 5.30 बजे फरियादी संजय अपनी मां रुकमणीबाई के साथ खेत से लौट रहा था। उसकी मां द्वारा गलती से खेत की मेढ़ निंदने पर पैर रख दिया। इससे नाराज होकर कुनाल और हुकुम ने उन्हें रोककर अभद्र गालियां दीं। विरोध करने पर कुनाल ने लाठी से उसके सिर पर वार किया, जबकि हुकुम ने उसे पकड़ लिया, जिससे उसकी पीठ पर चोंट आई। झगड़ा बढ़ता देख आकाश बीच.बचाव करने आया, तो कुनाल और हुकुम ने लाठी से उसे भी पीटा, जिससे कंधे व पीठ पर चोटें आईं। इसी दौरान विक्रम बचाने आया, तो संजय, कडवा, गोपाल और सुमित ने अभद्र गालियां देते हुए उससे मारपीट की। संजय ने लोहे की रॉड से विक्रम के सिर पर वार किया, जिससे खून बहने लगा। कडवा, गोपाल और सुनिल ने लाठियों से विक्रम को पीटा, जिससे उसके दाहिने हाथ व सिर में चोटें आईं। अनिताबाई, श्यामाबाई और बिनुबाई ने भी मौके पर पत्थर फेंके। युवक के भाई राकेश, दादा वल्लभ और दिनेश ने बीच.बचाव कर हमलावरों को हटाया। जाते.जाते हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और लाठियों से युवक की मोटर साइकिल को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेत की मेढ़ विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, युवक सहित कई लोग गंभीर घायल