शीघ्र जगमग रोशनी से रोशन होगा महिदपुर रोड का मुख्य मार्ग: फाइनल टचिंग काम प्रारंभ

         महिदपुर रोड ! एमपी आर डी सी द्वारा घोंसला से महिदपुर रोड के मार्ग दोहरीकरण (चौड़ीकरण) के उपरांत नगर के मुख्य मार्ग पर लगाये गये डिवाइडरों के साथ लगाये गये 40 विद्युत पोलो पर विद्युतीकरण का फाइनल टचिंग का काम मंगलवार बुधवार को पूरा होने जा रहा है फाइनल टचिंग का काम कर रहे  कर्मचारी मनीष तथा हेमंत ने बताया लाइटिंग के लिये आवश्यक सामग्री आते ही कंपनी द्वारा फाइनल टचिंग का काम प्रारंभ कर दिया गया सभी विद्युत पोलों पर काम बुधवार गुरुवार को पूरा हो जायेगा।सरपंच ऋतु सत्यनारायण पाटीदार ने बताया मुख्य मार्ग पर विद्युतीकरण के लिए ठेकेदार सहित अन्य सभी रिस्पांसिबल अथॉरिटी से लगातार संपर्क कर कार्य को पूरा करवाया गया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment