एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस में आग लगी:20 फीट ऊंची लपटें उठीं, MP के 40 यात्रियों ने भागकर जान बचाई

 मथुरा।मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात डेढ़ बजे चलती डबल डेकर AC बस में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस से 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। समय रहते बस में सवार सभी 40 यात्रियों ने भागकर जान बचाई।फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बस और उसमें रखा पूरा सामान पूरी तरह जल चुका था।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। खजुराहो ट्रैवल्स की बस दिल्ली से मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रही थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment