सैम पित्रोदा बोले- मेरा फोन और लैपटॉप टैप हुआ: कहा-मोदी खुद ऐसा नहीं करते

नई दिल्ली।राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है, लेकिन PM मोदी खुद ऐसा नहीं करते।इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘PM खुद स्क्रूड्राइवर लेकर ऐसा नहीं कर रहे हैं।’ हालांकि, पित्रोदा ने यह नहीं बताया कि इसके पीछे किसका हाथ है।राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका मोबाइल फोन टैप कर रहे रहे हैं।

मोदी के साथ रिश्तों पर बोले- राजनीति अपनी जगह, निजी रिश्ते अलग-पित्रोदा ने कहा कि राजनीति की लड़ाई को निजी रिश्तों पर हावी नहीं होने देना चाहिए। PM मोदी के साथ उनके निजी रिश्ते अच्छे हैं, लेकिन राजनीति और विचारों को लेकर दोनों की सोच अलग है। मोदी हमेशा मेरे और मेरी पत्नी के साथ अच्छे से पेश आए हैं।पित्रोदा ने आगे कहा कि भारत में धर्म को राजनीति से ऊपर नहीं रखना चाहिए। प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है, इसलिए उसे मंदिरों में जाने और पूजा-पाठ करने में इतना समय नहीं देना चाहिए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment