पिपलोदा बागला स्टेशन पर मिली युवक की कटी लाश

उज्जैन। पिपलोदा बागला स्टेशन पर बुधवार-गुरूवार रात ट्रेन के सामने आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। उसकी लाश कई टुकड़ों में मिली है, जीआरपी मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। ट्रेन से कटने का एक मामला मोहनुपरा रेलवे ट्रेक पर भी सामने आया है।
जीआरपी ने बताया कि पिपलोदा बागला स्टेशन पर रात में पटरियों के बीच एक युवक की कटी लाश पड़ी होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। घटनास्थल देख प्रतीत हुआ कि युवक ने आत्महत्या की है। उसके शरीर के कई टुकड़े हो चुके थे। युवक की बॉडी को एकत्रित किया गया और चादर में लपटे कर चरक अस्पताल पोस्टमार्टम कक्ष लाया गया। उसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल था। जीआरपी के अनुसार मृतक के पास कोई पहचान का दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल आसपास के पुलिस थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी मांगी गई है। बताया जा रहा था कि घटना से पहले पिपलोदा बागला स्टेशन से वीरभूमि एक्सप्रेस निकली थी। मृतक की पहचान होने पर उसके द्वारा संबंध में जानकारी सामने आ पायेगी।
इधर 2 थानों के बीच उलझा मामला
ट्रेन से कटने से दूसरा मामला गुरूवार तड़के सामने आया। मोहनपुरा से नईखेड़ी की ओर जाने वाले रेलवे ट्रेक पर एक युवक की कटी लाश पड़ी होने की सूचना मिलने पर महाकाल थाने की डायल 112 पहुंची थी, मामला चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र का बताया गया और सूचना दी गई। चिंतामण गणेश पुलिस पहुंची तो घटनास्थल महाकाल थाना क्षेत्र का बताया गया। 2 थानों की बीच उलझे घटनाक्रम के बाद तय हुआ कि महाकाल थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रेक आता है। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम किया। मृतक युवक के पास पहचान का कोई दस्तावेज नहीं था ना ही घटनास्थल पर किसी ने उसकी पहचान की। पुलिस परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment