उज्जैन। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 2 दिन पहले गुरूवार शाम से पुलिस प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। चौराहा से लेकर बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। आजादी के जश्न में कोई व्यवधान ना पड़े, इसको लेकर उज्जैन पुलिस पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दे रही है। गुरूवार शाम को एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर पूरे शहर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम शुरू कर दिय गये थे। बाहरी मार्गो से शहर में आने वाले वाहनों की प्रमुख चौराहा पर चैकिंग की जा रही है। बाजारों और संदेनशील क्षेत्रों में नजर रख संदिग्धों, अपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों, रंगदारी करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस द्वारा दो पहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर चालकों के आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित गाड़ी के जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी तरह की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोकना है। पुलिस आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही।
स्वतंत्रता दिवस: चौराहा से लेकर बाजारों तक पुलिस की नजर