इंदौर। घर से मजदूरी करने निकली एक महिला को शातिर ठग ने अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने महिला को 600 रुपए मजदूरी का लालच दिया और बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसने महिला से कहा कि मंदिर में गहने पहनकर काम करना मना है। इसके बाद उसने महिला के पैरों में पहने करीब 500 ग्राम वजनी चांदी के कड़े उतरवा लिए। महिला को झांसा देकर ठग कड़े लेकर फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।चंदन नगर पुलिस के अनुसार, यह घटना पटेल नगर निवासी महिला के साथ हुई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी का काम करती है। शुक्रवार को वह खजराना चौराहे पर मजदूरी मिलने की उम्मीद में खड़ी थी। तभी बाइक सवार एक व्यक्ति वहां पहुंचा और बोला कि चंदन नगर के आगे एक जैन मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां खाना बनाने के लिए महिला मजदूर की जरूरत है। उसने 600 रुपए मजदूरी देने की बात कही।आरोपी की बातों में आकर महिला उसके साथ बाइक पर बैठ गई और काम पर जाने के लिए निकल पड़ी।
: महिला से गहने ले जाना मना कहकर उतरवाए चांदी के कड़े लेकर ठग फरार