ब्रेकथू्र साइंस सोसाइटी ने किया दो दिवसीय साइंस विंटर कैंप का उद््घाटन

आरोन। गुना जिले की आरोन तहसील में 2 जनवरी को स्थानीय माधव विद्या मंदिर में ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के द्वारा लगाए जा रहे विंटर कैंप का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन आरोन शहर के जाने माने शिक्षक शहरिराम कुशवाह एवं धर्मवीर सिंह रघुवंशी द्वारा किया गया। कैंप में एक विज्ञान प्रदर्शनी का भी उद्घाटन विकास बंसल एवं प्रतीक सर ने किया। इस मौके पर मुख्य वक्तव्य रखते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के द्वारा किया जा रहा यह प्रयास बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता और रुचि उत्पन्न होगी। कैंप के शुभारंभ में बोलते हुए ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी मध्यप्रदेश के राज्य अध्यक्ष विकास बंसल ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है आदी मानव से लेकर आज की सभ्यता तक मानव को पहुंचने में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, परंतु आज विज्ञान के तकनीकी पहलू का उपयोग तो किया जा रहा है किंतु उसके दार्शनिक पहलू को नजर अंदाज किया जा रहा है। इसी कारण समाज में आज भी लगातार अंधविश्वास, कुरीतियां भरती जा रही है इसी कारण यह कैंप किया जा रहा है। फोटो-04

Share:

संबंधित समाचार