खरगोन। शहर के मुख्य मार्गों पर नगर पालिका ने बारिश से पहले दम तोड़ रही सड़कों पर पेचवर्क कर जान फूंकने का प्रयास किया था, लेकिन यह प्रयास पहली ही बारिश में धुल गया। सड़कें फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नगर पालिका ने बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत कर आवागमन सुगम करने का प्रयास किया था, लेकिन पेचवर्क में निभाई गई औपचारिकता की पोल बारिश ने खोल दी है। सनावद रोड और डायवर्सन रोड पर स्थिति अधिक खराब है। यहां गड्ढों में पेचवर्क के दौरान डाला गया कच्चा माल सड़क पर बिखर गया है, जो वाहनों के फिसलने और दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहा है। यह बिखरा हुआ मटेरियल न केवल वाहन चालकों के लिए, बल्कि पैदल राहगीरों के लिए भी एक बड़ा खतरा बन गया है। सड़क पर चलते हुए उन्हें संभलकर चलना पड़ रहा है, जिससे समय भी अधिक लग रहा है।इतना ही नही सनावद रोड़ पर सुंदरम होटल के मोड़ पर करीब 10 बाय 10 की जगह पर सड़क गढ्डों में तब्दील हो गई है, जबकि यह मोड़ हादसो का झोन बना हुआ है। नगर पालिका की अनदेखी से यह जर्जर रास्ता बड़े हादसे को न्यौता दे सकता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर वर्ष बारिश से पहले सड़कों की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन गुणवत्ताहीन कार्य के कारण यह पैसा व्यर्थ चला जाता है। सड़कों की यह खराब स्थिति सावन मास में निकलने वाली कावड़ यात्रा के लिए भी चिंता का विषय है। गड्ढे यात्रियों के लिए हादसों को निमंत्रण दे सकते हैं। लोगों ने नगर पालिका से तत्काल प्रभाव से इन सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से बचा जा सके।
संबंधित समाचार
-
3 क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 12 वर्ष का सश्रम कारावास
नीमच। विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जिला-नीमच द्वारा क्रेटा कार में 307.790 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा... -
पुलिस जन सुनवाई शिकायत निवारण शिविर मे 14 शिकायतों के निराकरण हेतु दिये निर्देश 67 आवेदक पहुंचे.
नीमच। – अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा जोन के सभी जिलों... -
अफीम-क्षारोद कारखाना परिसर का हवाई क्षेत्र ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित: DM ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश
नीमच। जिला दण्डाधिकारी हिमांशु चंद्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के अंतर्गत...