अवैध हथियार बेचने के मामले में फरार इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार

बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी  पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिलेभर में फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा  अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
                                                                थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. सिंह चौंगड़े के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे ₹2,000 के इनामी स्थायी वारंटी सतवंतसिंह पिता महेंद्रसिंह सिकलीकर (उम्र 23 वर्ष), निवासी उण्डीखोदरी, थाना पलसूद को दिनांक 01 अगस्त 2026 को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।आरोपी अवैध फायर आर्म्स (हथियार) बनाने एवं बेचने के मामले में लंबे समय से फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा ₹2,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई थी। पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास, मुखबिर सूचना  के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए  न्यायालय सेंधवा में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment