अश्लील फोटो-वीडियोवायरल धमकी से महिला को ब्लैकमेल कर 50 लाख ठगे :एफआईआर दर्ज

नीमच।– प्रदेश पुलिस व जिला पुलिस द्वारा साइबर ठगी से बचने के कई उपाय प्रचार और जागरूकता के अभियान चलाए जाते रहे हैं।  फिर भी शातिर बदमाश किसी रूप में अपने नजदीकी लोगों को भी ठगने से पीछे नहीं हैं। ऐसी ही एक घटना में नीमच शहर के सिटी थाना क्षेत्र मे मोबाइल से महिला के फोटो-वीडियो को एडिट कर आपत्तिजनक रूप देकर ब्लैकमेल करने और करीब 50 लाख रुपए की वसूली का प्रकरण सामने आया है। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि रुपए नहीं दिए तो एडिट किए गए अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

शातिर बदमाश ने पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। करीब 7-8 महीने तक डर के कारण महिला परिजनों से बात छिपाकर आरोपी को रकम भेजती रही। किंतु बड़ी रकम घर से जाने की जानकारी मिलने पर परिजनों को आसान का हुई l और इससे मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी ऋषभ वर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(5) में एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और करीब ढाई साल पहले 5-6 महीने तक पीड़ित परिवार के घर में रहा था। वह परिवार के ढाबे पर काम भी करता था। उसने काम करने के दौरान परिवार की आर्थिक जमीन बेचने, कारोबार की पूंजी की जानकारी भी थी l वही रिश्तेदार होने के कारण परिवार ने उस पर भरोसा किया। इसी दौरान पैसों के लालच मे ऐप से आरोपी ने महिला के फोटो और वीडियो को एआई ऐप की मदद से आपत्तिजनक व अश्लील रूप में तैयार किया। इसके बाद इन्हें महिला के मोबाइल पर भेजकर धमकाया कि यदि उसकी मांग के रुपए नहीं दिए तो वह फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोपी की धमकियों के चलते महिला भयभीत हो गई और उसने किसी को बताए बिना आरोपी की मांग पूरी करना शुरू कर दिया महिला ने पिछले 7-8 महीनों में करीब 50 लाख रुपए दे दिए। इसके लिए हाल ही में बेची गई जमीन से मिली रकम, व्यापार में लगाने के लिए रखी पूंजी और सोने के जेवर गिरवी रखकर लिया गया गोल्ड लोन तक का पैसा भी आरोपी को दे दिया । परिजनों द्वारा पुलिस को की गई शिकायत के बाद कार आरोपी को उत्तर प्रदेश में टीम बेचकर ढूंढने का प्रयास पुलिस करेगी । पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment