जावरा । ग्राम सेजावता में दशहरा मैदान के समीप कॉलोनी बन रही है ।यहीं से किसानों के आने जाने एवं कृषि उपकरण लाने ले जाने का परंपरागत वर्षों पुराना रास्ता है ।यही से बरखेड़ी एवं उपलाई की तरफ जाने का रास्ता था। वह भी कॉलोनाइजर ने दीवार बनाकर बंद कर दिया ।यहीं से वर्षा ऋतु का पानी भी निकलता था ।वह भी निकासी बंद कर दी गई । उक्त रास्ता खुलवाने के लिए किसानों ने करीब एक पखवाडा पूर्व भी आवेदन एसडीएम कार्यालय में दिया था ।लेकिन उस पर कोई कारगर…
Read MoreCategory: रतलाम
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,; बंद मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना
रतलाम, । औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत काटजू नगर (नगर सुधार न्यास) में बुधवार दोपहर एक बंद मकान में 35 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक युवक की ढाई माह पूर्व ही शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी अपने मायके चली गई थी, जिसके बाद से युवक घर में अकेला रह रहा था।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुरेश उर्फ…
Read Moreजल जीवन मिशन के 155 पाइप :दूसरे प्रोजेक्ट के ठेकेदारों ने चुराए , अलवर से पकड़ाए 2 आरोपी
रतलाम।जिले में जल जीवन मिशन परियोजना के 155 लोहे के पाइप चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं और रावटी क्षेत्र में दूसरी पाइपलाइन परियोजना पर काम कर रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।मामला बिलपांक थाना क्षेत्र का है। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, हैदराबाद के मैनेजर प्रसाद, निवासी बिहार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कंपनी जल जीवन मिशन के तहत माही जल समूह प्रदाय योजना…
Read Moreआलोट में पदस्थ महिला पटवारी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, गुमशुदगी दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
रतलाम,। रतलाम जिले के आलोट तहसील में पदस्थ एक 30 वर्षीय महिला पटवारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। स्वजनों की शिकायत पर आलोट थाना पुलिस ने मंगलवार को गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुट गई हैं।जानकारी के अनुसार, बड़वानी की रहने वाली महिला पटवारी दीपिका झीरले आलोट के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रहती हैं। सोमवार शाम को वे स्थानीय स्तर पर एक प्रशासनिक बैठक में शामिल हुई थीं, जिसके बाद अपने निवास पर पहुंचीं। देर रात…
Read Moreगुंडे, बदमाशों पर कार्रवाई न करने और लापरवाही पर TI, ASI और हेड कॉन्स्टेबल लाइन अटैच
रतलाम।रतलाम एसपी अमित कुमार ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन, एएसआई देवेंद्रसिंह सेंगर और डीडी नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्रसिंह चौहान को लाइन अटैच कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाने को इस कार्रवाई का एक कारण माना जा रहा है। वहीं, थाना प्रभारी को लाइन अटैच किए जाने के पीछे भाजपा जनप्रतिनिधियों की नाराजगी भी चर्चा में है।भाजपा पार्षद ने की थी…
Read Moreपति को नींद की गोली देकर भागी दुल्हन: , महिला और दो दलालों के खिलाफ केस दर्ज
रतलाम।रतलाम के बड़ी सरवन निवासी एक युवक ने दो दलालों के माध्यम से 3.12 लाख रुपए देकर उत्तर प्रदेश की युवती से शादी की। युवक का आरोप है कि शादी के एक महीने बाद दुल्हन उसे पानी में नींद की गोली मिलाकर पिला गई और घर से नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई। युवक शिकायत लेकर सरवन थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन वहां केवल गुमशुदगी दर्ज की गई।इसके बाद पीड़ित एसपी अमित कुमार के पास पहुंचा। एसपी के निर्देश पर गुरुवार को युवक के साथ हुई कथित धोखाधड़ी…
Read Moreकूरियर फ्रैंचाइसी के नाम पर ठगी: ऑनलाइन एग्रीमेंट कर रकम ली, साइबर फ्रॉड का केस दर्ज
रतलाम।कूरियर ऑफिस की फ्रैंचाइसी खोलने के नाम पर एक लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ऑनलाइन कंपनी का विज्ञापन देख संपर्क किया। पीड़ित ने ऑफिस के लिए सामान भी खरीद लिया। कंपनी द्वारा चार बार में बैंक खाते में कुल 1 लाख रुपए जमा करा लिए। एग्रीमेंट भी करवा लिया। लेकिन रुपए लेने के बाद ना तो कंपनी ने संपर्क किया और नहीं कोई ऑफिस खुल पाया। मामला थाना औद्योगिक क्षेत्र का है। सखवाल नगर निवासी भारत (27) पिता कालूराम राठौड़ की शिकायत पर पुलिस…
Read Moreघोड़ा चौराहा पर निगम के अल्टीमेटम के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे दुकानदार
रतलाम। शहर के सबसे व्यस्ततम और प्रसिद्ध घोड़ा चौराहा चौपाटी को हटाने के प्रशासनिक फरमान के बाद शहर में सियासी और प्रशासनिक घमासान चरम पर पहुंच गया है। नगर निगम द्वारा चौपाटी खाली करने के लिए दिए गए महज चार दिन के अल्टीमेटम के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पिछले दो दिनों से जारी इस बेमियादी हड़ताल ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है।चौपाटी को हटाने की कार्रवाई के बीच एक बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। सूत्रों के…
Read Moreलोक सेवा गारंटी में लापरवाही करने पर अधिकारियों पर जुर्माना:38 आवेदन समयसीमा से बाहर,
रतलाम।मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2010 के तहत समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने में जिले के राजस्व अधिकारी सचेत नहीं है। कलेक्टर मिशा सिंह ने शनिवार को ऐसे 9 राजस्व अधिकारियों पर 9,500 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया है।समय सीमा में आवेदकों के आवेदनों का निराकरण नहीं करने में सबसे ज्यादा जावरा व रतलाम तहसीलदारों के पास आए आवेदन लंबित है। समयसीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं होने के कारण आवेदकों को सेवाएं समय पर उपलब्ध नहीं हो सकीं। इसको लेकर कलेक्टर ने इसे लोक सेवा गांरटी अधिनियम का…
Read Moreसड़क के बीच गड्ढे में बैठ रहवासियों का प्रदर्शन: दिया अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो चक्काजाम
रतलाम। दिलीप नगर में सड़कों की हालात जर्जर व गड्ढा में तब्दील होने के बावजूद मरम्मत नहीं करने पर क्षेत्रवासियों का गुस्सा शनिवार दोपहर फूट पड़ा। नगर निगम के खिलाफ रहवासी सड़कों के बीच गड्ढे में जाकर बैठ प्रदर्शन किया। नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।शहर के वार्ड क्रमांक 28 स्थित अर्जुन नगर के रहवासियों का कहना था गड्ढा के कारण आए दिन क्षेत्र में दुर्घटनाएं हो रही है। प्रशासन व संबंधित विभाग के जिम्मेदार इस और ध्यान नहीं दे रहे। सड़कों की दुर्दशा के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों…
Read More