सड़क के बीच गड्‌ढे में बैठ रहवासियों का प्रदर्शन: दिया अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो चक्काजाम

रतलाम।  दिलीप नगर में सड़कों की हालात जर्जर व गड्‌ढा में तब्दील होने के बावजूद मरम्मत नहीं करने पर क्षेत्रवासियों का गुस्सा शनिवार दोपहर फूट पड़ा। नगर निगम के खिलाफ रहवासी सड़कों के बीच गड्‌ढे में जाकर बैठ प्रदर्शन किया। नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।शहर के वार्ड क्रमांक 28 स्थित अर्जुन नगर के रहवासियों का कहना था गड्‌ढा के कारण आए दिन क्षेत्र में दुर्घटनाएं हो रही है। प्रशासन व संबंधित विभाग के जिम्मेदार इस और ध्यान नहीं दे रहे। सड़कों की दुर्दशा के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को निकलने में भारी असुविधा हो रही है।सिवरेज व पानी की लाइन को लेकर जगह-जगह से सड़क को खोद रखा है जिससे दुर्घटना का डर रहवासियों को है।क्षेत्र में प्लास्टिक, कबाड़ व दोना पत्तल बनाने की फैक्ट्रियों द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण करने, क्षेत्र में समय पर सफाई नहीं होने, पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने का विरोध जताया। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि रमेश पांचाल भी पहुंचे। । बाद में सालाखेड़ी पुलिस चौकी से पुलिस जवान पहुंचे। संबंधित अधिकारी भी आए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment