रतलाम ।स्टेशन रोड स्थित महाराष्ट्र समाज के पीछे की करीब 20 फीट चौड़ी पक्की गली में विगत 15 दिनों से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी, सड़ांध की स्थिति बनी हुई है, जिससे क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। बताया जाता है कि दीपावली पूर्व इस गली की सफाई हुई थी और उसके बाद से सफाई कर्मचारियों ने इस क्षेत्र की सुध नहीं ली है। समाजसेवी एवं लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड 34 की यह गली काफी लंबी होकर फ्रीगंज के मुख्य मार्ग से मिल जाती है। इस मार्ग से क्षेत्र वासियों के अलावा अनेक लोगों का जाना आना बना रहता है, लेकिन गंदगी के कारण लोगों का जीना दुर्भर हो गया है, साथ ही मच्छर एवं बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। क्षेत्रीय पार्षद और संबंधित अधिकारियों की उपेक्षा के कारण परेशानी बनी हुई है।
सफाई नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान बीमारियों का भी बना खतरा: अधिकारियों की उपेक्षा के कारण परेशानी