65 किलो डोडाचूरा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर भी पकड़ाया

मंदसौर। नईआबादी मंदसौर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चार अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथों दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में पंजाब के भटिंडा निवासी हरप्रीत सिंह (22 वर्ष) व जगदीश सिंह (47 वर्ष), हरियाणा के सिरसा निवासी साधु सिंह (55 वर्ष) और राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी कुलवीन्दर सिंह (34 वर्ष) शामिल हैं।एसपी विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन, एएसपी  तेरसिंह बघेल एवं सीएसपी जितेन्द्रसिंह भास्कर के निर्देशन में थाना प्रभारी नईआबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से विमल पान मसाला के 4 बैगों में छुपाकर रखा गया कुल 65 किलोग्राम डोडाचूरा और एक सैमसंग मोबाइल जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 95 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन तस्करों को अवैध मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी केसरसिंह सोंधिया राजपूत (34 वर्ष) निवासी ग्राम मुंदड़ी, थाना वाई.डी. नगर को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment