उत्तर प्रदेश\ 40 डिग्री की जानलेवा ठंड से बचने के लिए 6 हजार किमी का सफर तय करके भारत आने वाले विदेशी पक्षी उत्तर प्रदेश में ‘मौत’ के जाल में फंस रहे हैं। यूपी के 10 से ज्यादा जिलों में इन संरक्षित प्रवासी पक्षियों का शिकार हो रहा है। होटलों में इनका मांस 3 हजार रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है।इस मांस को खाने वालों के सामने दावा किया जाता है कि इससे शारीरिक ताकत और मर्दानगी बढ़ती है। सर्दियों में शरीर गर्म रहता है। यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इन शिकारियों को लोकल नेताओं, पुलिस और वन विभाग का संरक्षण मिला हुआ है। बदले में इन्हें पक्षियों का मांस पहुंचाया जाता है। यूपी में शिकारियों के नेटवर्क और नेता-अफसर के गठजोड़ को एक्सपोज करने के लिए संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बहराइच जिलों में इन्वेस्टिगेशन किया। इनपुट मिला कि नेपाल बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों में सबसे ज्यादा शिकार हो रहा है। सोर्स की मदद से बताया गया कि शिकारी बांसी क्षेत्र के बड़हरा घाट और चेतिया के जंगलों में है। खरीदार बनकर बड़हरा घाट पहुंचे, शिकारी ने यहीं डील की।
यूपी में विदेशी-पक्षियों का शिकार कर होटल में परोस रहे: शिकारी बोला- नेता-अफसर सबको मांस भेज रहे