व्यापारी के घर फायरिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: पूर्व बजरंग दल नेता समेत 2 आरोपी दबोचे

रतलाम। 21 दिन पहले सराफा व्यापारी के घर पर फायरिंग करवाने वाले मास्टर माइंड बजरंग दल के पूर्व नेता विनोद उर्फ वीनू शर्मा व उसके साथी अजय यादव को पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मास्टर माइंड वीनू शर्मा ने 1 करोड़ रुपए की वसूली के लिए 40 लाख में सुपारी लेकर सराफा व्यापारी के घर पर फायरिंग कराई थी। शहर के डीडी नगर थाना अंतर्गत सैफी नगर में 19 जून की दोपहर सराफा व्यापारी कमल जैन…

Read More

पुलिस ने 2 लाख से अधिक कीमत के 15 गुम मोबाइल खोजकरवास्तविक मालिकों को सौंपे

रतलाम।रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गुम हुए 15 मोबाइल फोन तलाश कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 2 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और पुलिस का आभार व्यक्त किया।CEIR पोर्टल की मदद से मिली सफलता-पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने…

Read More

विश्वसनीय कर्मचारी ही निकला लूट का आरोपी: 40 लाख की लूट का खुलासा, पूरी रकम बरामद

रतलाम। पुलिस ने स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में हुई 40 लाख रुपये नकदी की सनसनीखेज लूट की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने फरियादी मनीष पटवा के विश्वसनीय कर्मचारी फरदीन खान 22 वर्ष गिरफ्तार किया है।  उसने भाई फैज और साथी असबाब के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उसके कब्जे से लूटी गई पूरी 40 लाख रुपये की नगदी भी बरामद कर ली गई है। वारदात को ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की ड्रेस पहनकर अंजाम दिया गया था, जिसकी पूरी प्लानिंग व्हाट्सएप पर ‘ओके’ (OK) कोड मैसेज भेजकर…

Read More

लड़की भगाने के विवाद में खूनी संघर्ष 3 गंभीर घायल; दोनों पक्षों के 11 पर प्रकरण दर्ज

रतलाम। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जेठाना में लड़की भगाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि लड़की के मामा पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बंदूक से फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों पक्षों के कुल 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर लिया है।कालूखेड़ा थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया…

Read More

रिमोट एक्सेस’ से ठगी की प्रबल आशंका बिना ओटीपी ,कॉल के पटवारी के खाते से 2.93 लाख उडाए  

  उज्जैन/ रतलाम। शहर में साइबर ठगी का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पुलिस और बैंक प्रशासन की नींद उड़ा दी है। काटजू नगर निवासी और राजस्व विभाग में पदस्थ एक पटवारी के खाते से ठगों ने करीब 2.93 लाख रुपये उड़ा दिए। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी वारदात के दौरान पीड़ित के पास न तो कोई फर्जी कॉल आया और न ही उन्होंने किसी के साथ ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा की।जानकारी के अनुसार, पीड़ित पटवारी ने अपनी पारिवारिक जरूरतों के…

Read More