रतलाम।रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गुम हुए 15 मोबाइल फोन तलाश कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 2 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और पुलिस का आभार व्यक्त किया।CEIR पोर्टल की मदद से मिली सफलता-पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से दर्ज शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण कर 15 गुम मोबाइल फोन बरामद किए।
पुलिस ने 2 लाख से अधिक कीमत के 15 गुम मोबाइल खोजकरवास्तविक मालिकों को सौंपे