बड़ी सरवन निवासी पीड़ित प्रितेश रेगा (32) ने रिपोर्ट में बताया कि डेढ़-दो साल पहले उसकी पहचान जावरा के नांदवेल निवासी नंदू उर्फ नंदलाल से हुई थी। नंदू ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के विकास बोरी के साथ मैरिज ब्यूरो चलाता है। दोनों ने व्हाट्सएप पर कई लड़कियों की तस्वीरें भेजीं। जब प्रितेश ने तस्वीरों पर भरोसा नहीं होने की बात कही तो दोनों ने उसे उत्तर प्रदेश जाकर लड़कियां देखने की सलाह दी।प्रितेश अपने जीजा के साथ उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले पहुंचा। वहां विकास बोरी ने उसे चार लड़कियां दिखाई। इनमें से उसे सुमन नाम की युवती पसंद आई। विकास ने शादी के लिए 3 लाख रुपए मांगे। प्रितेश ने कहा कि वह पैसे दे देगा, लेकिन लड़की उसके साथ रहे और कोई धोखा न हो। इस पर नंदू और विकास ने भरोसा दिलाया कि लड़की हमेशा उसके साथ रहेगी।इसके बाद उसने शादी के लिए सहमति दे दी।प्रितेश के अनुसार, विकास ने सुमन को उसके साथ भेज दिया। दोनों गांव पहुंचे और 4 मई 2025 को नंदू की मौजूदगी में शादी हुई। नंदू और विकास के कहने पर उसने एक बार 90 हजार रुपए, दूसरी बार 1 लाख 85 हजार रुपए ऑनलाइन उनके बताए खातों में जमा किए। इसके अलावा 37 हजार रुपए अपने खाते से ट्रांसफर किए। इस तरह कुल 3 लाख 12 हजार रुपए आरोपियों को दिए गए।प्रितेश का आरोप है कि 6 जून 2025 की रात करीब 2 बजे सुमन एक बोलेरो वाहन में सवार होकर भाग गई। उससे पहले उसने रात में पानी में नींद की गोली मिलाकर उसे पिला दी। जब उसकी नींद खुली तो सुमन घर में नहीं थी। बाहर निकलकर देखा तो एक बोलेरो जाती हुई दिखाई दी। युवक का आरोप है कि महिला 30 हजार रुपए नकद और चांदी की पायजेब भी अपने साथ ले गई।
पति को नींद की गोली देकर भागी दुल्हन: , महिला और दो दलालों के खिलाफ केस दर्ज
रतलाम।रतलाम के बड़ी सरवन निवासी एक युवक ने दो दलालों के माध्यम से 3.12 लाख रुपए देकर उत्तर प्रदेश की युवती से शादी की। युवक का आरोप है कि शादी के एक महीने बाद दुल्हन उसे पानी में नींद की गोली मिलाकर पिला गई और घर से नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई। युवक शिकायत लेकर सरवन थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन वहां केवल गुमशुदगी दर्ज की गई।इसके बाद पीड़ित एसपी अमित कुमार के पास पहुंचा। एसपी के निर्देश पर गुरुवार को युवक के साथ हुई कथित धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले में महिला और दो दलालों के खिलाफ रतलाम के स्टेशन रोड थाने में शून्य पर केस दर्ज किया गया