किसानों के आने-जाने का कॉलोनाइजर द्वारा रास्ता रोकने को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

 जावरा  । ग्राम सेजावता में दशहरा मैदान के समीप कॉलोनी बन रही है ।यहीं से किसानों  के आने जाने एवं कृषि उपकरण लाने ले जाने का परंपरागत वर्षों पुराना रास्ता है ।यही से बरखेड़ी एवं उपलाई की तरफ जाने का रास्ता था। वह भी कॉलोनाइजर ने दीवार बनाकर बंद कर दिया ।यहीं से वर्षा ऋतु का पानी भी निकलता था ।वह भी निकासी बंद कर दी गई । उक्त रास्ता खुलवाने के लिए किसानों ने करीब एक पखवाडा पूर्व भी आवेदन एसडीएम कार्यालय में दिया था ।लेकिन उस पर कोई कारगर कार्रवाई नहीं की गई। फिर बड़ी संख्या में किसानों ने जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ एवं किसान नेता रमेश धाकड़ के नेतृत्व में गुरुवार को एसडीएम रचना शर्मा को एक ज्ञापन देकर उक्त समस्या से अवगत करवाया। एसडीएम ने मौके पर से ही तहसीलदार पंकज पवैया को निर्देश दिए मौका देख कर वह जांच कर निर्णय किया जाएगा। इस मौके पर रमेश धाकड़ ,रामनिवास, मांगीलाल, आदि किसान उपस्थित थे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment