संतों की उपस्थिति में बाबा महाकालेश्वर को संबोधित प्रार्थना एसडीएम को मुख्यमंत्री के लिए सौंपी जूटा सकल हिन्दु समाज,रखी प्रार्थना खडे हनुमान को यथावत रखने की -दो बार श्री हनुमान चालीसा का किया गया पाठ, विहिप के पदाधिकारी भी रहे उपस्थि

  उज्जैन । बुधवार को एक बार फिर से खडे हनुमान मंदिर बडा सराफा को लेकर हिन्दु समाज एकत्रित हुआ और मंदिर को यथावत रखे जाने की मांग को दोहराया है। इसे लेकर राजाधिराज बाबा श्री महाकालेश्वर के नाम संबोधित प्रार्थन पत्र रूपी ज्ञापन शहर एसडीएम एलएन गर्ग को मुख्यमंत्री के लिए सौंपा गया है। इस दौरान संतों की उपस्थिति में कई संस्थाओं के प्रतिनिधि यहां जूटे जिसमें बडी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही है। बुधवार दोपहर 12 बजे उपरांत खडे हनुमान मंदिर पर सकल हिन्दु  समाज की और…

Read More

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी से की शिकायत

 खरगोन। जिले के डोंगरागांव में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शराब के नशे में डूबने के बाद बिगड़ रहे हालातों से ग्रामीण त्रस्त हो गए हैं। शिकायत के बाद भी सम्बंधित थाना पुलिस से मदद नही मिलने पर परेशानहाल महिलाएं बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंची। महिलाओं ने सौंपे शिकायती आवेदन में शराब बिक्री पर तत्काल और प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।  महिलाओं  के अनुसार गांव में करीब 7.8 दुकानों से देशी, विदेशी शराब और अवैध कच्ची शराब का विक्रय खुलेआम किया…

Read More

11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के दोषी को प्राकृतिक जीवनकाल तक कारावास की सजा

मंदसौर। अपर सत्र न्यायाधीश (श्रृंखला न्यायालय सीतामऊ) मुनेंद्र सिंह वर्मा ने 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी विरमलाल (31) पिता नंदलाल उर्फ नंदा माली निवासी ग्राम नाटाराम, थाना सीतामऊ को दोषी ठहराया है। अदालत ने आरोपी को उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक के सख्त कारावास की सजा से दंडित किया है। शासन द्वारा इस मामले को जघन्य एवं सनसनीखेज अपराध की श्रेणी में रखा गया था। इसके साथ ही न्यायालय ने पीड़िता के पुनर्वास एवं मानसिक आघात की क्षतिपूर्ति हेतु 2 लाख…

Read More

मंडी में गूंजा अन्नदाता का आक्रोश, 100 गांवों से पहुंचे किसान23 मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन

सनावद। खेतों से निकली आवाज जब मंडी तक पहुंची तो हजारों किसानों की मौजूदगी ने उसे हुंकार में बदल दिया। भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के आह्वान पर सनावद कृषि उपज मंडी में करीब 100 गांवों से किसान जुटे। आमसभा में किसानों ने खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की और23 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।किसानों की प्रमुख मांगों में खेती के लिए प्रतिदिन 12 घंटे निर्बाध बिजली, मंडी में कपास की पर्याप्त खरीदी, फसल बीमा का लाभ, सिंचाई के लिए पानी, खाद-बीज की समय पर उपलब्धता,…

Read More

आंगनबाड़ी भवन के पिछले हिस्से की दीवार ढही: टला हादसा

जगोटी । समीपस्थ ग्राम खुरचनिया प्रताप के आंगनबाड़ी भवन के पिछले हिस्से की दीवार बुधवार सुबह अचानक ढह गई, गनीमत रही कि बच्चे दूसरे हिस्से में एकत्र हो रहे थे वरना बड़ा हादसा हो जाता। गांव के नागरिक व पूर्व उपसरपंच कमल सूर्यवंशी ने बताया कि लंबे समय से गांव की आंगनवाड़ी भवन की हालत जर्जर हो रही है अनेकों बार जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया मगर ध्यान नहीं दिया गया। महिला व बाल विकास विभाग को भी इस भवन की खस्ता हालत की जानकारी थी मगर…

Read More

फोरलेन पर बाइक सवार महाराष्ट्र निवासी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

  जावरा  । 24 वी बटालियन के सामने फोरलेन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार जलगांव महाराष्ट्र निवासी कि सडक हादसे में मौके पर ही मौत हो गई ।मृतक कैलाश पिता हीरालाल पुरोहित 53 निवासी जलगांव महाराष्ट्र का होकर मोटरसाइकिल से मंदसौर से रतलाम की ओर जा रहा था कि तेज गति से आ रहे ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई ।ट्रक ड्राइवर मौके से घटना के तुरंत पश्चात  रतलाम की ओर भाग निकला। सीएसपी  युवराज सिंह चौहान ने बताया कि…

Read More

रणथंभौर एक्सप्रेस में यात्री से मोबाइल छीनने के प्रयास में किया बदमाश ने चाकू मारकर घायल

मक्सी: इंदौर से देवास के बीच रणथंभौर एक्सप्रेस के एस-5 कोच में एक यात्री से मोबाइल छीनने के प्रयास के दौरान बदमाश ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार यात्री कमल सत्यनारायण पारिख (33) ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनका मोबाइल लेकर भागने लगा। यात्री के जागने पर उन्होंने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश ने मोबाइल फेंक दिया और यात्री पर चाकू से वार कर दिया।घटना में घायल कमल सत्यनारायण पारिख…

Read More

ईरानयुद्ध से तेल महंगा:दुनियाभर में गुस्सा बांग्लादेश की फैक्ट्रियों में काम रुका, फिलीपींस में मछुआरों ने नावें रोक दीं

सीरिया।ईरान युद्ध का असर अब पश्चिम एशिया से बाहर भी दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इसका असर हर देश में अलग तरह से दिख रहा है।कहीं पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें हैं, कहीं खाना पकाने की गैस नहीं मिल रही। फिलीपींस में मछुआरे महंगे डीजल के कारण समुद्र में नहीं जा पा रहे हैं।बांग्लादेश में गैस और बिजली की कमी से कपड़ा फैक्ट्रियों का काम प्रभावित हुआ है। श्रीलंका में सरकार इस उलझन में है कि ईंधन की…

Read More

सऊदी ने मक्का के पास हूती ड्रोन मार गिराया:यह इस्लाम का पवित्र शहर; हूती बोले- मक्का को हमसे कोई खतरा नहीं

मक्का।सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम ने मंगलवार को मक्का के दक्षिण में एक हूती ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने बुधवार को बताया कि ड्रोन को मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाखिल होने से पहले ही मार गिराया गया।सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि इस्लाम के पवित्र स्थलों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सऊदी अरब के लिए रेड लाइन है। उन्होंने कहा कि गठबंधन हूतियों के खिलाफ जरूरी कदम उठाएगा।वहीं हूति विद्रोहियों ने मक्का या दूसरे पवित्र स्थलों को…

Read More

प्रियांक खड़गे बोले-बीजेपी नेता बिना टेलीप्रॉम्प्टर वंदे मातरम गाकर दिखाएं:ऐसा किया तो मैं इस्तीफा दे दूंगा

बेंगलुरु।कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने बीजेपी नेता बीवाई विजयेंद्र और आर. अशोक को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेता बिना टेलीप्रॉम्प्टर या कागज देखे वंदे मातरम के सभी अंतरे गाकर दिखाएं। अगर वे ऐसा कर देते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगे।दरअसल, कर्नाटक सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के पहले 2 अंतरे गाने का आदेश दिया था। यह आदेश राज्य के सरकारी कार्यक्रमों पर लागू होगा। लेकिन राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या राज्यपाल की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों को इससे बाहर रखा गया है।वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय…

Read More