कूरियर फ्रैंचाइसी के नाम पर ठगी: ऑनलाइन एग्रीमेंट कर रकम ली, साइबर फ्रॉड का केस दर्ज

रतलाम।कूरियर ऑफिस की फ्रैंचाइसी खोलने के नाम पर एक लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ऑनलाइन कंपनी का विज्ञापन देख संपर्क किया। पीड़ित ने ऑफिस के लिए सामान भी खरीद लिया। कंपनी द्वारा चार बार में बैंक खाते में कुल 1 लाख रुपए जमा करा लिए। एग्रीमेंट भी करवा लिया। लेकिन रुपए लेने के बाद ना तो कंपनी ने संपर्क किया और नहीं कोई ऑफिस खुल पाया।

मामला थाना औद्योगिक क्षेत्र का है। सखवाल नगर निवासी भारत (27) पिता कालूराम राठौड़ की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार देर शाम सायबर फ्रॉड के तहत अज्ञात के खिलाफ धारा 318(2) 319 (4) केस दर्ज किया है।पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि मैंने ऑनलाइन 21 अगस्त 2025 को AIRE PINCODEDAK LOGITICS PRIVETE LIMITED द्वारा संचालित कंपनी का विज्ञापन देखा। कंपनी के बताए गए मोबाइल नंबर पर कॉन्टेक्ट कर कंपनी की जिला स्तर पर फ्रैंचाइसी (कूरियर ऑफिस) खोलने की बात कही।कंपनी द्वारा बताए डिपोजिट राशि जमा कराने को कहा। संबंधित ने यश बैंक अकाउंट नम्बर देकर पूरी डिटेल उपलब्ध कराई। विश्वास करके उक्त अकाउंट पर आवेदक भारत ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रेल्वे कॉलोनी रतलाम के खाते से 50 हजार, 40 हजार, 7500 व 2500 रुपए चार बार में कुल एक लाख रुपए जमा कंपनी के खाते में जमा कराए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment