अर्जुन मेहंदिया सुसाइड केस में2 और गिरफ्तार:अब तक चार आरोपी पकड़े, 3 की तलाश जारी

देवास।खातेगांव पुलिस ने अर्जुन मेहंदिया को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के मामले में फरार चल रहे दो और इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।यह मामला मई 2026 का है। 19 मई को दावठा निवासी अर्जुन मेहंदिया का तिरपट्टी चौराहे से अपहरण किया गया था। आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर जबरन तहसील कार्यालय ले गए।वहां दबाव बनाकर अर्जुन की जमीन की लिखापढ़ी अपने नाम करवा ली गई। इस शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से टूटकर अर्जुन ने अगले ही दिन यानी 20 मई को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment