नई दिल्ली।मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि मानसून केरलम में 26 मई को दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, फिर देश के दूसरे हिस्सों को कवर करने के लिए उत्तर की ओर बढ़ता है। पिछले साल मानसून 24 मई को आया था।2025 में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हुई थी। 30 सितंबर 2025 को मौसम विभाग (IMD) ने बताया था कि पूरे देश में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश (937.2 मिमी) दर्ज की गई। IMD चीफ मृत्युंजय महापात्रा ने इसे बहुत सफल सीजन बताया था।मध्यप्रदेश में मानसून 10 से 16 जून के बीच दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून केरल में 26 मई के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह आगे बढ़ते हुए मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा। अनुमान है कि मानसून प्रदेश के पश्चिमी हिस्से- खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर के रास्ते एंट्री ले सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, इस बार प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। औसतन 30 से 32 इंच बारिश हो सकती है। भोपाल, विदिशा और सीहोर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है, जबकि इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में सामान्य या उससे कम बारिश हो सकती है।
मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा म.प्र. में 10 से 16 जून के बीच दस्तक दे सकता है दस्तक