– नेशनल हाईवे पर हुई घटना, 35 यात्री थे सवार
उज्जैन। रात में नेशनल हाईवे 52 मक्सी शाजापुर के बीच बड़ा हादसा हो गया एसी बस में लगी आग में 4 साल का मासूम जल कर मौत की आगोश में समा गया। यात्रियों को कांच खोलकर बाहर निकाल लिया गया था।
तराना थाना उपनिरीक्षक हरिराम अंगोरिया ने बताया कि रात में इंदौर से ग्वालियर के लिए एसी वोल्वो बस रवाना हुई थी जो शाजापुर- मक्सी के बीच नेशनल हाईवे पर होटल जैन पथ के सामने पहुंची थी। बस का स्टॉपेज होने पर कुछ यात्री नीचे उतर गए थे और कुछ यात्री बस में ही बैठे हुए थे लगभग 35 से 36 लोग इंदौर से ग्वालियर के बीच की यात्रा कर रहे थे। उसी दौरान बस में अचानक आग लग गई और देखते-देखते आग तेजी से फैल गई। आसपास के लोगों ने खिड़की दरवाजों के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकलना शुरू किया। इस बीच 4 साल के बच्चा बस में ही फस गया और उसके मां और भाई को लोगों ने बाहर निकाल लिया।
यात्रियों की अफरा तफरी में बच्चे का ध्यान नहीं रहा और वह बस में ही छूट गया। बस पूरी तरह से चल चुकी थी जिसमें मासूम की भी जलने से मौत हो गई। उप निरीक्षक के अनुसार मासूम बच्चा शिवपुरी का रहने वाला था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। घटनाक्रम के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई थी वहीं होटल संचालक और उनके कर्मचारियों ने 25 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकल गया था। बताया यह भी जा रहा है कि आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी लेकिन वह देरी से पहुंची जिसके कारण बड़ा हादसा हो गया।