प्रस्तावित हवाई पट्टी के लिए चिन्हित जमीन का कलेक्टर ने निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

बुरहानपुर। बुरहानपुर के पास ग्राम खड़कोद में प्रस्तावित हवाई पट्टी के लिए चिन्हित जमीन का शुक्रवार शाम कलेक्टर विवेक कुमार ने निरीक्षण किया। करीब 125 एकड़ में बनने वाली एयर स्ट्रिप की तैयारियां शुरू हो गई हैं।कलेक्टर ने अधिकारियों से स्थल की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रस्तावित हवाई पट्टी के डिजाइन, जमीन के नक्शे, सीमाओं और उपलब्ध क्षेत्रफल पर चर्चा की।कलेक्टर ने अधिकारियों से शासन की गाइडलाइन के मुताबिक पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता रखने को कहा। उन्होंने बेहतर प्रबंधन के साथ योजना बनाकर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
                                                                                 निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ, अपर कलेक्टर सृजन वर्मा, एसडीएम पल्लवी पुराणिक और पीडब्ल्यूडी अधिकारी पद्मा रेखा श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।फरवरी 2026 में मुख्यमंत्री मोहन यादव बुरहानपुर आए थे। उन्होंने मंच से जिले में एयर स्ट्रिप बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद हवाई पट्टी के लिए जमीन चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई और खड़कोद में 125 एकड़ जमीन चिन्हित की गई।हवाई पट्टी बनाने का उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर करना और कृषि, खासकर केला उत्पादन, वस्त्र, फर्नीचर और चिकित्सा उद्योगों को बढ़ावा देना है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment