प्रतिबंध के बावजूद शाहपुर में हुई हेला टक्कर, 60 हजार से अधिक लोग पहुंचे:पाड़ा मालिकों पर केस दर्ज,

बुरहानपुर। दीपावली के मौके पर शाहपुर में अमरावती नदी के तट पर प्रतिबंध के बावजूद हेला टक्कर का आयोजन हुआ। प्रशासन के आदेश और अपील के बाद भी इस आयोजन को देखने के लिए हजारों लोग जुटे।कलेक्टर विवेक कुमार ने जिले में इस आयोजन पर 5 जनवरी 2027 तक रोक लगाई है। कलेक्टर ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंध का आदेश जारी किया था। जिला और पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से हेला टक्कर आयोजित न करने की अपील की थी।प्रशासन ने पशुओं के साथ क्रूरता रोकने के लिए प्रतिबंध लगाया था। आयोजन में हजारों लोगों के जुटने से भगदड़ और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका भी जताई गई थी। मेले के नाम पर जिले में अलग-अलग मौकों पर हेला टक्कर आयोजित होती रही है। पिछले सालों में आयोजन के बाद पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस बार आयोजन करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
मेले की अनुमति, टक्कर का आयोजन-प्रतिबंध के बावजूद दीपावली की पड़वा पर सोमवार को शाहपुर स्थित अमरावती नदी में पाड़ों की टक्कर कराई गई। अनुमति मेले की ली गई थी, लेकिन इसके नाम पर यह आयोजन हुआ।हर साल की तरह जनप्रतिनिधि भी इस पशु क्रूरता के साक्षी बने। शाहपुर पुलिस ने आयोजन समिति के 11 लोगों पर नामजद और पाड़ा मालिकों पर केस दर्ज किया है।दोपहर 12 बजे से शुरू हुई इस टक्कर को देखने 60 हजार से अधिक लोग पहुंचे। सुरक्षा के लिए पुलिस और निजी बाउंसर्स तैनात रहे।मैदान की जाली तोड़ने का प्रयास करने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। करीब 40 पाड़ों (10 बड़े पाड़े) की टक्कर के दौरान मची भगदड़ और भीड़ के मैदान में घुसने के बाद पौने चार बजे आयोजन समाप्त घोषित किया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment