उज्जैन। चाहे उज्जैन हो या फिर पूरा प्रदेश ही क्यों न हो जो जानकारी प्राप्त हो रही है उसके अनुसार 1200 करोड़ रुपए की टेक होम राशन व्यवस्था पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य ने सरकार ने प्रदेश में पोषण आहार प्लांट चलाने की जिम्मेदारी महिलाओं का दी थी। लेकिन निरंतर घाटे के कारण पोषण आहार प्लांट पर आर्थिक संकट इस कदर मंडराया है कि ये करीब तीन महीने से बंद पड़े हैं। सरकार का कहना है कि समूहों द्वारा संचालित सातों प्लांट सालाना…
Read MoreCategory: उज्जैन
पांच साल बाद 43 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान रात का न्यूनतम पारा भी रिकार्ड तोड़ने को आतूर
– उज्जैन। दिन में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब रात का न्यूनतम तापमान भी रिकार्ड तोड़ने पर आतूर दिखाई दे रहा है। सोमवार-मंगलवार रात न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया है। इस सीजन में 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान पांच साल बाद 43 डिग्री दर्ज हुआ है। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में बारिश, ओलावृष्टि से मौसम बदला हुआ था और तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ था। लेकिन 20 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी आना शुरू हो गई। 40 डिग्री के आसपास पहुंच चुके अधिकतम…
Read Moreनलवा-चंदूखेड़ी के बीच आयशर-टैंकर में भिड़ंत -चालक को निकालने के लिये बुलाई जेसीबी, कुछ देर बाद हुई मौत
उज्जैन। बड़नगर मार्ग पर ग्राम नलवा-चंदूखेड़ी के बीच मंगलवार दोपहर आयशर और पानी के टैंकर में भिडंत हो गई। आयशर चालक को निकालने के लिये जेसीबी बुलाई गई। चेन बांधकर क्षतिग्रस्त हिस्से का खींचा गया और चालक को बाहर निकाला। लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। चिंतामण थाना प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि दोपहर में ग्राम नलवा-चंदूखेड़ी से गुजर रहे देवास-बदनावर हाइवे पर किनारे पर लगे पौधों में टैंकर के माध्यम से पानी दिया जा रहा था। उसी दौरान तेजगति से आ रही आयशर टैंकर के पिछले हिस्से से…
Read Moreकृषि आदान व्यापारियों का एक दिन का देशव्यापी बंद रहा दुकान खोलने वाले 5 प्रतिष्ठानों को एक दिन का “सीदा” दान किया
उज्जैन। खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आव्हान पर सोमवार को देश के समस्त खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारी एक दिन के सांकेतिक हड़ताल पर रहें।इस दौरान उज्जैन में दुकान खोलने वाले 5 प्रतिष्ठानों पर जाकर संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय रघुवंशी ने पुरातन पद्धति अनुसार एक दिन का “सीदा”अन्न दान किया है। इसमें आटा,दाल,चावल,नमक आदि सामग्री शामिल रही है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश सचिव संजय रघुवंशी ने बताया कि खाद ,बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को…
Read Moreउज्जैन में जलसंकट की आहट, गंभीर डैम में सिर्फ 60 दिन का पानी शेष तेज गर्मी, बढ़ती खपत और वाष्पीकरण से घट रहा जलस्तर, बारिश में देरी हुई तो बिगड़ सकती है स्थिति मंगलवार को गंभीर डैम का जलस्तर लगभग 546 एमसीएफटी था
उज्जैन। शहर में एक बार फिर जलसंकट की आशंका गहराने लगी है। मुख्य पेयजल स्रोत गंभीर डैम में अब महज लगभग 60 दिनों का पानी शेष रह गया है। लगातार बढ़ती गर्मी, अधिक खपत और तेज वाष्पीकरण के कारण जलस्तर तेजी से घट रहा है, जिससे आने वाले महीनों में स्थिति चिंताजनक हो सकती है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में गंभीर डैम का जलस्तर लगभग 546 एमसीएफटी दर्ज किया गया है। वहीं प्रतिदिन 9 से 10 एमसीएफटी पानी की खपत हो रही है। इस हिसाब से उपलब्ध पानी अप्रैल, मई…
Read Moreजिला शिक्षाधिकारी एवं डीपीसी का आकस्मिक निरीक्षण ग्रामीण बीआरसी मिले, शहरी सहित 18 कर्मचारी नदारद18 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्णय
उज्जैन। आनलाईन उपस्थिति लगाने वाले शिक्षा विभाग में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारियों के समक्ष बडी पोल सामने खुली है। कार्यालयों में कर्मचारियों की मनमानी का खुलासा हुआ है। जिला शिक्षाधिकारी महेन्द्र खत्री एवं डीपीसी अशोक त्रिपाठी ने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए ग्रामीण एवं शहर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालयों के 18 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्णय लिया है।मंगलवार को पूर्वान्ह कार्यालय समय उपरांत डीईओ महेंद्र खत्री एवं डीपीसी अशोक त्रिपाठी के दल ने बीआरसी उज्जैन ग्रामीण एवं शहर के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण…
Read Moreमशीनों से बनेगा महाकाल का लड्डू प्रसाद, खराब हुआ तो लगेगा 25 लाख रुपये तक का जुर्माना
ब्रह्मास्त्र उज्जैन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में मिलने वाला लड्डू प्रसाद अब आधुनिक तकनीक के साथ नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं को बेहतर गुणवत्ता और स्वच्छता युक्त प्रसाद उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक मशीनों से लड्डू बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए करीब 40 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है, जबकि 20 करोड़ रुपये की लागत से त्रिवेणी संग्रहालय के पास भोजनशाला अन्न क्षेत्र में एक आधुनिक लड्डू प्रसाद यूनिट का निर्माण भी किया जा…
Read Moreमिशन कम्पाउंड में बदमाशों ने फोड़े कार के कांच -रात 1.57 बजे पर कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम
उज्जैन। घरों के बाहर खड़े वाहनो के कांच फोड़ने का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस बार बदमाशों ने मिशन कम्पाउंड में खड़ी कार के कांच फोड़े। कैमरे में 2 बदमाश दिखाई दिये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। माधवनगर थाना क्षेत्र के मिशन कम्पाउंड में रहने वाले संदीप कुमार मीणा फार्मा कंपनी में सुपरवाइजर है। रात में उन्होने अपनी कार क्रमांक एमपी 13 सीबी 6504 घर के बाहर कम्पाउंड में खड़ी की थी। सोमवार सुबह जब वह कंपनी जाने के लिये कार के…
Read Moreलापता मासूम बालिका को 25 मिनट में तलाशा
उज्जैन। लापता हुई मासूम बालिका के लापता होने की खबर पुलिस को मिली तो खोजबीन शुरू की गई। 25 मिनट की तलाश के बाद बालिका को खोज लिया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू फूट पड़े। माधवनगर थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि नागझिरी स्थित क्षिप्रा विहार में रहने वाला विरेन्द्र सेन अपनी पत्नी के साथ फ्रीगंज शॉपिंग के लिये आया था। उसके साथ साडू की 3 वर्षीय बेटी भी थी। शॉपिंग के दौरान अचानक मासूम बालिका लापता हो गई। बालिका के…
Read More2 माह की जांच में उजागर हुई दंपति की करतूत रिश्ता कराने के नाम 410 लोगों को लगाया था चूना
उज्जैन। रिश्ता कराने के नाम पर हजारों की धोखाधड़ी करने वाले दंपति के खिलाफ 2 माह से जारी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। दंपति ने 410 लोगों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर हजारों रूपये जमा कराये थे, लेकिन रिश्ता नहीं कराया था, ना ही जमा कराई राशि वापस लौटाई थी। माधवनगर थाना क्षेत्र के मिनी चौपाटी पर श्री शुभारंभ नाम से संस्था खोल गोपाल उमठ और उसकी पत्नी शबाना उर्फ सानवी ने रिश्ता तय कराने का काम शुरू किया था। उन्होने अपनी संस्था के पम्पप्लेट प्रदेश के साथ…
Read More