उज्जैन। भाटपचलाना थाना क्षेत्र में देवरुंडी मार्ग खरसौदकला में देर शाम बाइक सवार वृद्ध दंपती मूलचंद पिता शंकरलाल परमार 65 साल और उनकी पत्नी कलाबाई परमार 60 साल निवासी ग्राम सलवा को तेजगति से दौड़ते ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 13 झेड एक्स 9146 के चालक ने कुचल दिया। गंभीर घायल वृद्ध घायल दंपती को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर भाटपचलाना पुलिस ने अस्पताल पहुंच घायल पति-पत्नी के बयान दर्ज कर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर लिया। चालक…
Read MoreCategory: उज्जैन
बदमाश के पास से मिला 15 इंच लम्बा चाकू
उज्जैन। गोपालपुरा ब्रिज के पास बदमाश चाकू दिखाकर लोगों को धमकाकर भय पैदा कर रहा था। रात्रि गश्त पर निकले माधवनगर थाना एएसआई लक्ष्मीकांत गौतम को लोगों ने सूचना दी तो वह गश्त टीम के साथ गोपालपुरा ब्रिज के पास पहुंचे। बदमाश ने पुलिस वाहन देख भागने का प्रयास किया। जिसे पीछा कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 इंच से अधिक लम्बा चाकू बरामद हो गया। एएसआई गौतम ने बताया कि बदमाश से पूछताछ में उसका नाम अमान पिता इलियास खान 20 साल निवासी गांधीनगर पता…
Read Moreपानी बचाने की पहल..अब होटल-होमस्टे में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
उज्जैन। शहर में जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने सोमवार को ग्रांड होटल में होटल एवं होमस्टे संचालकों की बैठक आयोजित की। बैठक में शहर के प्रमुख होटल व्यवसायी मौजूद रहे, जिनसे अपने प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की अपील की गई। आयुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वर्षा के जल का सही तरीके से संचय करने से भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होगी और…
Read Moreआम उपभोक्ता घर के लिए परेशान, होटल वालों को सुलभता से मिल रही गैस टंकी की कमी, एडजस्टमेंट वालों को मिल रही दलाल सक्रिय हुए ,शादी विवाह में भी अतिरिक्त व्यय पर उपलब्ध करवा रहे
उज्जैन। गैस टंकी की कमी का असर आम उपभोक्ता पर ज्यादा असर कर रहा है। बाजार में व्यवसायिक उपयोग का काम करने वालों को यह अब दलालों के माध्यम से सुलभता से मिल रही है। यही नहीं एडजस्टमेंट वालों को भी दलाल उपलब्ध करवा रहे हैं। नियमों का बंधन घर की रसोई के लिए भारी पड रहा है। आम उपभोक्ता आर्थिक एडजस्टमेंट को तैयार नहीं हो रहा है और उसे चक्कर लगाने पड रहे हैं। स्थिति यह है कि शादी विवाह के कार्यक्रम में भी अतिरिक्त व्यय पर उपलब्ध…
Read Moreपारिवारिक विवाद में बहू ने सास के साथ की मारपीट
उज्जैन। खाराकुआ थाना क्षेत्र के अमरपुरा में शनिवार रात अदिबा खान का पति जुनैद खान से पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया था। अदिबा ने अपने मायके से परिजनों को बुला लिया। इस दौरान विवाद बढ़ता देख अदिबा की सास रेहाना पति अयुब खान बहू को समझाने पहुंची तो उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। रेहाना के साथ मारपीट होती देख पुत्र जुनैद बीच-बचाव के लिये आया तो पत्नी अदिबा और उसके परिजनो ने जुनैद को पीटा दिया। विवाद में रेहाना को ज्यादा चोंट लगने…
Read Moreस्कूटी सवार 2 बदमाशों ने तोड़ा सूने मकान का ताला -तिरूपति डायमंड में चोरी, रैकी करते कैमरों में हुये कैद
उज्जैन। इंदौर-नागदा बायपास मार्ग पर शनिवार-रविवार रात चोरी की वारदात हो गई। स्कूटी से आये 2 बदमाशों के फुटेज पुलिस को मिले है। रात 1.30 बजे बदमाशों ने इंजीनियिर के मकान का ताला तोड़ा और लाखों के आभूषणों के साथ नगद राशि चोरी कर भाग निकले। नीलगंगा थाना क्षेत्र की तिरूपति डायमंड कलोनी में विनय तंवर किराये के मकान में पत्नी के साथ निवास करते है। विनय इंदौर में इंजीनियर है और डेली अपडाउन करते है। उनकी पत्नी उज्जैन में शासकीय स्कूल की शिक्षिका है। शनिवार को दोनों इंदौर गये…
Read Moreकॉबिंग गश्त में 295 वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा -गिरफ्त में आये 6 फरार इनामी बदमाश, 3 चाकू लेकर घूमते मिले
उज्जैन। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ आमजन को सुरक्षित और भय मुक्त रखने के उद्देश्य से शनिवार-रविवार रात जिले में कॉबिंग गश्त की गई। तड़के तक चली गश्त में 295 स्थाई और गिरफ्तार वारंटियों को पकड़ा गया। 6 फरार इनामी बदमाश भी गिरफ्त में आ गये। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में शनिवार रात 11 बजे पूरे जिले में 600 पुलिसकर्मियों ने एक साथ मेगा कॉबिंग गश्त की शुरूआत की। गश्त का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित और भय मुक्त रखने के साथ काफी समय…
Read Moreमुकेश यादव एवं रवि वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया उविप्रा की कमान रविन्द्र सोलंकी के हाथ
उज्जैन । मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय ने रविवार को एक आदेश जारी कर उज्जैन विकास प्राधिकरण की कमान भाजपा नेता रविन्द्र (रवि) सोलंकी के हाथों में सौंपी है। उनके साथ ही दो उपाध्यक्ष एवं 5 अशासकीय सदस्य नियुक्त किए गए हैं। जिनमें 4 पूर्व पार्षद शामिल हैं। इन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नियुक्त किया गया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग उप सचिव सी के साधव ने जारी आदेश में बताया कि नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम…
Read Moreमौसम ने बदली करवट बूंदाबांदी हुई, बादलों ने उमस बढाई रात में भी तापमान 25.5 डिग्री पहुंचा -रविवार को अपरांह् से रात तक मौसम में बदलाव रहा
उज्जैन। शनिवार को इस ग्रीष्म काल का सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था। इसी तरह से रात में न्यूनतम तापमान भी उछाल के साथ 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के साथ रात में भी तापमान के अधिक होने से बैचेनी का दौर कायम रहा है। शनिवार की तरह ही रविवार को भी अपरांह् से लेकर रात तक बादलों के कारण उमस भडकी रही। रविवार को भी दोपहर में बाजार में सन्नाटे के हाल गर्मी के कारण कायम रहे हैं। बेजुबान इस दौरान छांव में छुपते…
Read Moreपुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक बार फिर 15 दिवसीय अभियान शुरू बगैर हेलमेट पकडे गए तो देना होगा 300रूपए,लायसेंस निलंबित -चौराहे पर टीम से गडबड की तो लायसेंस निलंबन की कार्रवाई भी संभव
उज्जैन । आम वाहन चालक को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस मुख्यालय की कवायद जारी है। इसी के तहत एक बार फिर से 15 दिवसीय अभियान की शुरूआत की गई है। इस दौरान पकडे गए तो 300 रूपए चालानी कार्रवाई होना है। उज्जैन में 4 टीमें इसके लिए बनाई गई है। इस दौरान वाहन चालक ने अगर गडबड की तो पुलिस उसके लायसेंस निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित करेगी। डीएसपी यातायात दिलीप सिंह परिहार के अनुसार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रविवार से अभियान की शुरूआत कर…
Read More