महाकाल क्षेत्र में पसरा अतिक्रमण.. अंदर से ज्यादा दुकान का सामान बाहर सड़क पर पड़ा  महाकाल मंदिर जाने वाले मार्ग श्रद्धालुओं के लिए कठिनाई वाले साबित हो रहे

उज्जैन। महाकाल दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन आते हैं। ऐसे में महाकाल क्षेत्र में पूरे दिन श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रहती है। लेकिन इन दिनों महाकाल मंदिर जाने वाले मार्ग श्रद्धालुओं के लिए कठिनाई वाले साबित हो रहे हैं। यहां मार्गो पर जगह-जगह रेस्टोरेंट व भोजनालय वालों ने अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है। किसी ने अपनी कुर्सी टेबल तो किसी ने अपना काउंटर सड़क के बाहर पटक रखा है। इस कारण बाहर से आने वाले यात्रियों को महाकाल मंदिर तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना…

Read More

विधायक पुत्र का दर्शन और प्रदर्शन दोनों सुरक्षा कंपनी को भारी पडा स्थाई पर मेहरबानी,ठेका कर्मियों पर गिरी गाज निरीक्षकों का दोष होने पर भी उन्हें हिदायत तक नहीं दी गई

उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर में विधायक पुत्र रूद्राक्ष के दर्शन एवं उसके बाद प्रदर्शन दोनों सुरक्षा कंपनी एवं उसके कर्मचारियों को भारी पडा है। इस पूरे मामले में स्थाई कर्मियों को मंदिर प्रबंध समिति ने सिरे से बख्श दिया और ठेका कंपनी के साथ उसके गार्डों पर गाज गिरा दी गई है,जबकि मंदिर प्रबंध समिति के स्थाई कर्मियों को हिदायत तक देना उचित नहीं समझा गया है। मंदिर समिति की और से शुक्रवार को जारी आदेश में विधायक पुत्र के नाम तक का उल्लेख नहीं किया गया था। मंदिर प्रबंध…

Read More

श्रद्धालुओं को गढकालिका –मोजमखेडी होकर पहुंचना होगा आज शाम से भैरवगढ जेल चौराहा से कालभैरव मंदिर मार्ग बंद -निर्माण कार्यों के प्रचलित होते किया गया मार्ग परिवर्तन

उज्जैन। सोमवार शाम से भैरवगढ जेल चौराहा से कालभैरव मंदिर पहुंचने के मुख्य मार्ग को निर्माण कार्यों के चलते आगामी समय तक बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में उज्जैन आकर काल भैरव मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालु गढ़कालिका मंदिर और मोजमखेड़ी मार्ग से कालभैरव मंदिर पहुंच सकेंगे। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रोशनकुमार सिंह ने दिए हैं। काल भैरव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बराबर इजाफा दर्ज किया जा रहा है।सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत श्री कालभैरव मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन, बेहतर…

Read More

सेन्ट मार्टिन स्कूल में सांस्कृतिक शैक्षणिक एवं मेले का आयोजन के साथ मनाया बाल दिवस

बड़नगर । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर मनाया जाने वाला बाल दिवस सेन्ट मार्टिन स्कूल में शनिवार को मनाया गया। पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था इसलिए इस दिन को स्कूलों में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक , शैक्षणिक एवं मेले का आयोजन किया गया।बाल दिवस के कार्यक्रम में  एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार, थाना प्रभारी नरेंद्रसिंह परिहार एवं एसआईं ज्योति पाटीदार  अतिथि थे। स्कूल संचालक एंथोनी जॉर्ज एवं प्राचार्या जेनेट जॉर्ज ने…

Read More

अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई :दो अवैध देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹65 हजार की सामग्री जप्त

 बडौद। – पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ एवं अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बडौद रूप सिंह बेस के नेतृत्व में थाना बड़ौद पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अवैध देशी पिस्टल लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।              …

Read More

वध से पहले घेराबंदी कर पकड़ी मवेशियों से भरी पिकअप

उज्जैन। क्रूरतापूर्वक मवेशियों को वध के लिये पिकअप में भरकर ले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की और पीछाकर पकड़ लिया। 2 युवकों को गिरफ्तार कर 9 मवेशियों छुड़ाया। भाटपचलाना थाना पुलिस को रात्रिगश्त के दौरान सूचना मिली कि महेन्द्र पिकअप में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर कुछ लोग बदनावर की ओर वध के लिये लेकर जा रहे है। पुलिस ने तत्काल ग्राम मलोड़ा के पास घेराबंदी की और पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार तेज कर भागने का प्रयास किया, पुलिस ने पीछाकर…

Read More

महिला से हुआ ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का खुलासा -अवैध कारोबार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। लाखों की ड्रग्स के साथ पकड़ाई महिला से तस्करी के नेटवर्क का खुलासा होने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ एनडीपीएस की धारा में प्रकरण दर्ज किया। नशे के कारोबार को लेकर पुलिस आॅपरेशन प्रहार अभियान चलाकर समाज को नशामुक्त बनाने का प्रयास कर रही है, इसी कड़ी में घट्टिया थाना क्षेत्र के गरोठ हाइवे पानबिहार क्षेत्र से आधी रात को स्कूटी की डिक्की में 10 लाख की एमडी ड्रग्स छुपाकर ला रही नजमा पति शब्बीर खां 60 साल निवासी आगर नाका उज्जैन को…

Read More

रात 3 बजे विक्रमनगर स्टेशन के भरा था ट्राली में हिरासत में पीडब्ल्यूडी का बेरिकेड बेचने वाला युवक

उज्जैन। शासकीय संपत्ति बेरिकेड चुराकर कबाड़ी की दुकान पर बेचने वाले युवक को पुलिस ने कुछ घंटो में गिरफ्तार कर लिया। मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। कबाड़ी की दुकान से बेरिकेड भी बरामद किया गया है। शांतिनगर में रहने वाले राहुल टटवाल ने शुक्रवार को नागझिरी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि विक्रमनगर रेलवे स्टेशन के सामने पीडब्ल्यूडी के पीले बेरिकेड रखे थे। रात में एक युवक ट्राली में बेरिकेड भरकर ले गया है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया और कैमरों के…

Read More

महाकालेश्वर मंदिर समिति ने लिया फैसला… विधायक पुत्र के वीआईपी प्रोटोकॉल पर सालभर का प्रतिबंध

उज्जैन। महाकाल मंदिर में रील बनाकर नियमों का उल्लघंन करने वाले इंदौर के विधायक पुत्र की वीआईपी सुविधा और प्रोटोकाल पर श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने सख्त एक्शन लेते हुये एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले दिनों इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला का पुत्र रूद्राक्ष शुक्ला वीआईपी प्रोटोकाल के दौरान महाकाल मंदिर दर्शन करने कुछ साथियों के साथ पहुंचा था।  इस दौरान मंदिर समिति के नियमों का उल्लघंन करते हुये परिसर और दर्शन के समय मोबाइल से रील बनाई थी और बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया…

Read More

स्कूटी की डिक्की में 10 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स लेकर जा रही 60 साल की महिला से पूछताछ

उज्जैन \ स्कूटी की डिक्की में 10 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स लेकर जा रही 60 साल की महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला से पूछताछ में इंदौर और उज्जैन के लोगों के नाम सामने आए थे। इसके बाद घट्टिया थाना क्षेत्र की पानबिहार चौकी पुलिस ने शनिवार को चारों को गिरफ्तार किया।मुख्य आरोपी महिला नजमा का दो दिन का पुलिस रिमांड भी शनिवार को खत्म हो गया। इसके बाद महिला सहित पांचों आरोपियों को न्यायालय में…

Read More