एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड

इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र ने सोमवार रात किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब उसके दो दोस्त कोचिंग से लौटकर कमरे पर पहुंचे। वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्रियांश (18) पुत्र अजीत कौरव निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी जिला नरसिंहगढ़-गाडरवाड़ा के रूप में हुई है। वह एसएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए करीब 15 दिन पहले ही इंदौर आया था…

Read More

वॉटर हार्वेस्टिंग के नाम पर 1.48 करोड़ का घोटाला:उच्च स्तरीय जांच और भुगतान रोकने की मांग

*बुरहानपुर।* नगर पालिक निगम के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी में 1.48 करोड़ रुपये की सामुदायिक रेन वॉटर रिचार्ज/हार्वेस्टिंग परियोजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बुरहानपुर मजदूर यूनियन अध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर प्रियांक सिंह ने शनिवार को कार्यस्थल पर पहुंचकर निगम प्रशासन और इंदौर के ठेकेदार दुष्यंत ठाकुर की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया।ठाकुर प्रियांक सिंह ने मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में लाइव फोटो और वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि भूजल संरक्षण के नाम पर जनता के पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है। ठेकेदार…

Read More

रिटायर्ड बैंकअधिकारी से 1.20 लाख की ठगी: पार्सल ट्रैकिंग के नाम भेजा फर्जी लिंक: निकाले पैसे

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में रहने वाले स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। बदमाशों ने डीटीडीसी (DTDC) कूरियर का पार्सल ट्रैक कराने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर उनके खाते से 1 लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए। मामले में कनाड़िया थाना पुलिस ने रविवार रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 63 वर्षीय प्रकाश सातपुते निवासी बिचौली हप्सी स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने अपने बेटे प्रखर, जो बेंगलुरु में रहता है, के लिए डीटीडीसी कूरियर…

Read More

15 वर्षीय किशोरी को बेचा: महिला ने कराई शादी, बड़नगर से किया बरामद; पांच लोग गिरफ्तार

इंदौर। बाणगंगा थाना पुलिस ने 15 वर्षीय लापता किशोरी को उज्जैन जिले के बड़नगर से बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी के दोस्त और एक महिला ने उसे 3 लाख रुपए में बड़नगर निवासी युवक को बेच दिया था। पुलिस ने मामले में किशोरी के दोस्त सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ जारी है और जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद शुरू हुई जांच-टीआई सियाराम गुर्जर के अनुसार करीब 15 दिन…

Read More

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। खजराना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद बिलाल के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मोहम्मद बिलाल ने शादी का वादा कर उसका विश्वास जीता और इसी बहाने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।…

Read More

एक्टिवा से खाना खाने जा रही युवती को कार ने टक्कर मारी:अस्पताल में मौत

इंदौर।इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के बायपास पर स्थित ब्रिज के नीचे शनिवार रात एक हादसे में युवती की मौत हो गई। घटना रात 11 बजे की है। उसके दोस्त उसे खून से लथपथ हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। रात 3 बजे युवती की मौत होने के बाद वे रात में ही शव छोड़कर चले गए।पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय साहिबा पिता मोहम्मद अफसर महालक्ष्मी नगर निवासी थी।                                    …

Read More

मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण में1 मेडिकल पर कार्रवाई रिकॉर्ड नहीं रखने पर जारी होंगे नोटिस

बुरहानपुर। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के निर्देश और कलेक्टर हर्ष सिंह के नेतृत्व में जिले की 10 मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण किया गया। औषधि निरीक्षक द्वारा पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति, दवाइयों का संधारण, शेड्यूल दवाओं का क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, दवाओं की उपलब्धता और एक्सपायरी दवाओं के प्रबंधन की जांच की गई। *इन दुकानों का हुआ निरीक्षण-इस दौरान नाज मेडिकल स्टोर्स, ग्लोबल मेडिकेयर, आदर्श मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, फॉरएवर मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, स्टार मेडिकल एजेंसीज, रूबी फार्मेसी, सूफी मेडिकोज, न्यू रूबी मेडिकल, अपना केमिस्ट और हयात मेडिकल्स सहित अन्य दुकानों…

Read More

आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध :कांवड़ियों ने थाना घेरा,मौलाना अंसारी पर एफआईआर की मांग

इंदौर।इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को कांवड़ियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग चंदन नगर थाने पहुंचे और मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।सख्त कार्रवाई की मांग-प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि भगवान भोलेनाथ को लेकर की गई कथित टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल…

Read More

पलाश परिसर-2 पानी की टंकी बनी ‘वाटरफॉल’!  हजारों लीटर जल बर्बाद, हादसे का भी खतरा

इंदौर। पलाश परिसर-2 स्थित ओमेक्स हिल्स के पास बनी पानी की टंकी इन दिनों किसी झरने से कम नजर नहीं आ रही है। टंकी से लगातार नर्मदा का पानी तेज़ी से बह रहा है, जिससे रोजाना हजारों लीटर अमूल्य जल व्यर्थ सड़क पर बह रहा है। हैरानी की बात यह है कि लंबे समय से पानी की बर्बादी जारी रहने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।    टंकी से लगातार गिर रहे पानी के कारण आसपास की सड़क और परिसर…

Read More

पुलिस -राजस्व विभाग कार्रवाई में 160 जब्त वाहनों की नीलामी से बाईस लाख का राजस्व प्राप्त

 आलीराजपुर-जिला पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत वर्षों से विभिन्न थानों में रखे अपराधों एवं 25 पुलिस एक्ट के तहत जब्त वाहनों का विधिसम्मत निराकरण करते हुए उनकी सार्वजनिक नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस अभियान के तहत जिले के 06 थानों में रखे कुल 160 जब्त वाहनों की नीलामी की गई, जिससे शासन को कुल ₹22,18,500/- (बाईस लाख अठारह हजार पाँच सौ रुपये मात्र) का राजस्व प्राप्त हुआ।                          …

Read More