आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध :कांवड़ियों ने थाना घेरा,मौलाना अंसारी पर एफआईआर की मांग

इंदौर।इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को कांवड़ियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग चंदन नगर थाने पहुंचे और मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।सख्त कार्रवाई की मांग-प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि भगवान भोलेनाथ को लेकर की गई कथित टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल प्रकरण दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
                                                                            इसके बाद समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी-एसीपी शिवेंद्र जोशी ने कहा कि चंदन नगर से गंगवाल की ओर कांवड़ यात्रा जा रही थी। इसी दौरान अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में कुछ लोग चंदन नगर थाने पहुंचे। उन्होंने एक आवेदन देकर आरोप लगाया है कि दूसरे धर्म के एक धार्मिक गुरु ने हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। शिकायत के साथ एक वीडियो भी दिया गया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि वीडियो कहां का है और उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति कौन है। मामले की जांच के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment