नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में 17 अक्टूबर 2026 को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने वृत्त मनासा के ग्राम चपलाना, भांडया, गंगा बावड़ी सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 420 किलोग्राम महुआ लहान एवं 18 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत तीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 46 हजार 500 रुपये है।जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।उक्त कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. दांगी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. सिंगाड़ा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक पंकज राठौर एवं दीपक आंजना सहित आबकारी आरक्षक विष्णु यादव, महेश गहलोत, विलास डगिया, बलवंत भाटी, हंसराज बिलवाल, निशा राजपूत एवं मधुमिता मालवीय शामिल रहे।
आबकारी विभाग की कार्रवाई में 420 किलोग्राम महुआ लहान और 18 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त