एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड

इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र ने सोमवार रात किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब उसके दो दोस्त कोचिंग से लौटकर कमरे पर पहुंचे। वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्रियांश (18) पुत्र अजीत कौरव निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी जिला नरसिंहगढ़-गाडरवाड़ा के रूप में हुई है। वह एसएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए करीब 15 दिन पहले ही इंदौर आया था और भंवरकुआ क्षेत्र में अपने तीन दोस्तों के साथ किराए के कमरे में रह रहा था।दोस्त  लौटे तो फंदे पर मिला-मृतक के दोस्त शिवम ने बताया कि सोमवार शाम वह और एक अन्य साथी कोचिंग गए थे। करीब आधे घंटे पहले उनका तीसरा दोस्त भी किसी परिचित से मिलने के लिए कमरे से निकल गया था। उस समय प्रियांश कमरे में अकेला था। जब दोनों वापस लौटे तो वह फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment