एक्टिवा से खाना खाने जा रही युवती को कार ने टक्कर मारी:अस्पताल में मौत

इंदौर।इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के बायपास पर स्थित ब्रिज के नीचे शनिवार रात एक हादसे में युवती की मौत हो गई। घटना रात 11 बजे की है। उसके दोस्त उसे खून से लथपथ हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। रात 3 बजे युवती की मौत होने के बाद वे रात में ही शव छोड़कर चले गए।पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय साहिबा पिता मोहम्मद अफसर महालक्ष्मी नगर निवासी थी।
                                                     रात में दोस्त अंकुर और सहज उसे लेकर एमवाय अस्पताल गए थे।सहज का कहना है कि साहिबा उसके दोस्त अंकुर की परिचित थी। हादसे की सूचना पर वह साथ आया है। साहिबा एक्टिवा गाड़ी से थी।पहले उसे गौरव अस्पताल पहुंचाया। यहां से दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई थी। इसके बाद एमवाय लेकर आए। दूसरी ओर, हादसे की सूचना मिलने के बाद भी भोपाल से उसके परिजन सुबह तक इंदौर नहीं पहुंचे हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment