शादी का झांसा देकर दुष्कर्म धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। खजराना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद बिलाल के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मोहम्मद बिलाल ने शादी का वादा कर उसका विश्वास जीता और इसी बहाने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने की शर्त रख दी।शिकायत में यह भी आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर आरोपी ने युवती के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से आजाद नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का एक अन्य मामला भी दर्ज है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment