इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में रहने वाले स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। बदमाशों ने डीटीडीसी (DTDC) कूरियर का पार्सल ट्रैक कराने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर उनके खाते से 1 लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए। मामले में कनाड़िया थाना पुलिस ने रविवार रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 63 वर्षीय प्रकाश सातपुते निवासी बिचौली हप्सी स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने अपने बेटे प्रखर, जो बेंगलुरु में रहता है, के लिए डीटीडीसी कूरियर से घरेलू सामान का पार्सल भेजा था। कूरियर कंपनी ने उन्हें ट्रैकिंग नंबर भी दिया था। पार्सल 20 जुलाई को डिलीवर होना था, लेकिन 21 जुलाई को बेटे से बात करने पर पता चला कि पार्सल अब तक नहीं पहुंचा।ट्रैकिंग के नाम पर भेजा फर्जी लिंक-इसके बाद प्रकाश सातपुते ने इंटरनेट पर ट्रैकिंग नंबर डालकर पार्सल की जानकारी लेने का प्रयास किया। इस दौरान एक चैट बॉक्स खुला, जहां से उन्हें वॉट्सएप पर संपर्क करने के लिए कहा गया। कुछ देर बाद एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करते ही वीडियो कॉल शुरू हो गई। कॉल में किसी का चेहरा दिखाई नहीं दिया, केवल आवाज सुनाई दे रही थी।
रिटायर्ड बैंकअधिकारी से 1.20 लाख की ठगी: पार्सल ट्रैकिंग के नाम भेजा फर्जी लिंक: निकाले पैसे