मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण में1 मेडिकल पर कार्रवाई रिकॉर्ड नहीं रखने पर जारी होंगे नोटिस

बुरहानपुर। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के निर्देश और कलेक्टर हर्ष सिंह के नेतृत्व में जिले की 10 मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण किया गया। औषधि निरीक्षक द्वारा पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति, दवाइयों का संधारण, शेड्यूल दवाओं का क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, दवाओं की उपलब्धता और एक्सपायरी दवाओं के प्रबंधन की जांच की गई।
*इन दुकानों का हुआ निरीक्षण-इस दौरान नाज मेडिकल स्टोर्स, ग्लोबल मेडिकेयर, आदर्श मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, फॉरएवर मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, स्टार मेडिकल एजेंसीज, रूबी फार्मेसी, सूफी मेडिकोज, न्यू रूबी मेडिकल, अपना केमिस्ट और हयात मेडिकल्स सहित अन्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।*अनियमितताएं मिलीं-औषधि निरीक्षक ने बताया कि आदर्श मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स न्यामतपुरा पर निरीक्षण के समय प्रोप्राइटर और पंजीकृत फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए। इसके चलते तत्काल दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई।
*कार्रवाई की तैयारी-निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं का प्रतिवेदन औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी बुरहानपुर मुख्यालय इंदौर को भेजा जाएगा। संबंधित संचालकों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किए जाएंगे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment