नेपानगर। नेपा लिमिटेड, नेपानगर में श्रमिकों का शोषण चरम पर है। संस्थान में कार्यरत स्थायी, संविदा और बदली कर्मचारियों का लगभग 17 माह का वेतन लंबित है। दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहार सिर पर हैं, लेकिन कर्मचारियों के घरों में खाली हाथ का अंधेरा है।नेपामिल्स श्रमिक संघ (मान्यता प्राप्त – इंटक) ने इस गंभीर मामले को लेकर मुख्य महाप्रबंधक कारखाना को 12 अक्टूबर 2026 को पत्र लिखा है। संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी ने पत्र में सीधे तौर पर प्रबंधन पर नए श्रम कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया है।पत्र में…
Read MoreCategory: मन्दसौर
स्मार्ट मीटर सर्वे को किया जाए बंद समय रहते नहीं दिया ध्यान तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन
पिपलिया मंडी।नगर में बिजली विभाग द्वारा गुप चुप तरीके से स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया हे । जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र महावर ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुवे आगे बताया कि नगर के कई वार्डो से जानकारी मिल रही हे कि नगर में बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गुप चुप तरीके से सर्वे शुरू कर दिया हे जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध कर रही हे ओर करती रहेगी ।स्मार्ट मीटर के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा के बैनर…
Read Moreबिना लाइसेंस मक्का खरीद पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 150 क्विंटल मक्का जब्त: पांच गुना शुल्क लगाया
*बुरहानपुर।* जिले में कृषि उपज मंडी के नियमों को दरकिनार कर बाहर मक्का खरीदने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डोईफोड़िया गांव में मंडी के बाहर अवैध रूप से मक्का खरीदने की शिकायत पर मंडी सचिव भूपेंद्र सिंह सोलंकी अपनी टीम के साथ शुक्रवार को गांव पहुंचे और कार्रवाई की।जांच के दौरान मातापुर रोड पर सुरेश पाटिल और विनोद महाजन के पास से 150 क्विंटल मक्का बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख 47 हजार 500 रुपए आंकी गई।पूछताछ में सामने आया कि सुरेश पाटिल के…
Read Moreअवैध मादक पदार्थ जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार
मन्दसौर। जिले के भानपुरा थाना पुलिस ने लेदी चौराहा भवानीमंडी आमरोड पर घेराबंदी कर एक आरोपी मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी अनुसार पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रोडुलाल (45) पिता मांगीलाल मेघवाल निवासी आवर पगारिया जिला झालावाड़ (राज.) के कब्जे से 1 किग्रा अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम (कीमत 1 लाख रु.), 5 किग्रा डोडाचूरा (कीमत 10 हजार रु.) तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल जप्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/15, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना…
Read Moreकिसानों को समझाया साइबर ठगी का खेल, कहा-ओटीपी बताया तो खाता हो सकता है खाली
सनावद। खेत-खलिहान में मेहनत कर कमाई करने वाले किसान अब साइबर ठगों के निशाने पर भी हैं। इसी को लेकर लायंस क्लब सनावद स्नेह ने सेवा सप्ताह के अंतिम दिन कृषि उपज मंडी में किसानों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।एसबीआई शाखा प्रबंधक पीयूष मिश्रा ने किसानों को सावधान करते हुए कहा कि बैंक खाते की जानकारी, एटीएम-पिन और ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करें। अनजान व्यक्ति को मोबाइल न दें और किसी भी संदिग्ध लिंक या एप को डाउनलोड करने से बचें। केवाईसी अपडेट के नाम पर आने…
Read Moreवेतन को तरसे नपा कर्मचारी, अब पानी रोकने की चेतावनी 8 अक्टूबर को पैदल मार्च, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन
सनावद। नगर पालिका कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं होने से नाराजगी अब आंदोलन में बदलती नजर आ रही है। स्थायी कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है, जबकि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को तीन माह से भुगतान नहीं होने का आरोप है। कर्मचारियों ने पीएफ की राशि को लेकर भी सवाल उठाए हैं। अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के मुताबिक, पूर्व में 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना दी गई थी,…
Read Moreवीडियो डिलीट हुआ नही और दग्दी ने खा लिया जहर, आखिर वीडियो वायरल पर हुई FIR
जावरा । शुक्रवार को होटल प्रेसिडेंट में पत्नी ने पुलिस के साथ पहुंचकर अपने पति को दूसरी युवति के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़वाया था ।मौके का वीडियो बना और वायरल भी हुआ ।दूसरे दिन युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया सोमवार सुबह विजयदग्दी फेसबुक पर लाइव आकर बोला कि मुझे फसाया गया मेरी मौत का जिम्मेदार सोशल मीडिया आईडी संचालक है ।मौके पर कहा था की वीडियो डिलीट करवा दो मैं बेमोत मर जाऊंगा। मैंने सल्फास खाली है। दग्दी को तुरंत निजी नर्सिंग होम ले…
Read Moreमुरल्ला में आबकारी का शिकंजा: 63 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
सनावद/बड़वाह। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम मुरल्ला में कार्रवाई करते हुए 63 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी दीपेश पिता राजबहादुर को गिरफ्तार किया गया।जिला खरगोन कलेक्टर गुरु प्रसाद के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी बृजेन्द्र कोरी के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को ग्राम मुरल्ला, थाना बड़वाह क्षेत्र में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने घेराबंदी की।वृत्त प्रभारी शिवम चौरसिया एवं आबकारी उपनिरीक्षक…
Read Moreपुलिस की तत्परता से वारदात टली : तीन भैंसों को जंगल से बरामद कर किसान को किया सुपुर्द
टांडा (धार)।गांव घोर के समीप जंगल में भैंस चराने गए चरवाहे से बातचीत करते हुए दो संदिग्ध व्यक्ति तीन भैंसों को हांककर गेटा की ओर जंगल में ले जाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही टांडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों भैंसों को चोरी होने से बचा लिया।जानकारी के अनुसार सूरतसिंह मोरी का पोता प्रवीण सुबह करीब 8 से 9 बजे गांव घोर के पास जंगल में भैंसें चरा रहा था। इसी दौरान दो व्यक्ति वहां पहुंचे और चरवाहे से बातचीत करते हुए भैंसों को घेरकर गेटा की ओर…
Read Moreनारायणगढ़ क्षेत्र में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत
मन्दसौर। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सौम्या के समीप शुक्रवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की अकाल मृत्यु हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।मृतकों की पहचान पिपलिया रावजी निवासी पुष्कर (35), सावन निवासी हरिओम (25) एवं जितेंद्र (22) के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब पुष्कर अपनी पत्नी रेखा को ससुराल से लेकर घर लौट रहे थे, वहीं दूसरी बाइक पर सवार हरिओम अपने साथी जितेंद्र के साथ अपनी 15 दिन पूर्व जन्मी नवजात बेटी व…
Read More