किसानों को समझाया साइबर ठगी का खेल, कहा-ओटीपी बताया तो खाता हो सकता है खाली

सनावद। खेत-खलिहान में मेहनत कर कमाई करने वाले किसान अब साइबर ठगों के निशाने पर भी हैं। इसी को लेकर लायंस क्लब सनावद स्नेह ने सेवा सप्ताह के अंतिम दिन कृषि उपज मंडी में किसानों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।एसबीआई शाखा प्रबंधक पीयूष मिश्रा ने किसानों को सावधान करते हुए कहा कि बैंक खाते की जानकारी, एटीएम-पिन और ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करें। अनजान व्यक्ति को मोबाइल न दें और किसी भी संदिग्ध लिंक या एप को डाउनलोड करने से बचें। केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाले फोन कॉल से भी सतर्क रहें।उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल बैंक को सूचना दें और 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment