नीमच ।– जिले के मनासा के बरडिया समीप बुधवार को एक ही समय और एक ही स्थान पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना हो गई । इन दोनों दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। इन दुर्घटनाओं के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी कुछ देऱ बाद घायलों को 108 एंबुलेंस और डायल- 112 की मदद से शासकीय अस्पताल मनासा पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार राजू पिता शंकरलाल मेघवाल, निवासी आंकली, मनासा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बरडिया के समीप एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजू घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल राजू को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल मनासा ले जाया गया। इसी दौरान उस स्थान पर पदम पिता रघुनाथ मेघवाल, निवासी खेड़ी भी एक अन्य कार की चपेट में आ गया। जिसमें घायल पदम मेघवाल कोडायल-112 की सहायता से शासकीय अस्पताल मनासा पहुंचाया गया, जहां दोनों घायलों का उपचार किया गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घटनाओं की जानकारी प्राप्त की गई l पुलिस द्वारा दोनों सड़क हादसों के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।