मुरल्ला में आबकारी का शिकंजा: 63 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सनावद/बड़वाह। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम मुरल्ला में कार्रवाई करते हुए 63 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी दीपेश पिता राजबहादुर को गिरफ्तार किया गया।जिला खरगोन कलेक्टर गुरु प्रसाद के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी बृजेन्द्र कोरी के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को ग्राम मुरल्ला, थाना बड़वाह क्षेत्र में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने घेराबंदी की।वृत्त प्रभारी शिवम चौरसिया एवं आबकारी उपनिरीक्षक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 63 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment