किसान जागरूक नहीं हुआ तो मजदूर बनकर रह जाएंगे ग़लत नीतियों से दशा बदतर हो गई- विधायक दिनेश जैन

जगोटी। समीपस्थ ग्राम महुडी में पांच लाख रुपए की लागत से विधायक निधि से बनी पुलिया के लोकार्पण समारोह में विधायक दिनेश जैन बोस ने मंदिर परिसर में आयोजित सभा में कहा कि जिस रफ्तार से किसानों की उपयोगी क़ृषि भूमि बड़े बड़े औद्योगिक घरानों द्वारा खरीदी जा रही है यदि ये हालात नहीं बदले तो आने वाले समय में किसान मजदूर बनकर रह जाएगा, केंद्र व प्रदेश सरकार की ग़लत नीतियों से किसानों की दशा बदतर हो गई है यदि किसानों ने एकजुट होकर संघर्ष नहीं किया तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। सभा को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जीतेंद्र मंडोरा, कांग्रेस कमेटी मंडलम अध्यक्ष अनंत शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव विक्रम सिंह महूडी, महिदपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रजनीश तिवारी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व अतिथियों ने महूडी से महूडीपूरा के बीच नवनिर्मित पुलिया का लोकार्पण किया व गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए ग्राम पंचायत महुडी की सराहना की।  इस पुलिया के निर्माण से दोनों गांवों की दूरी लगभग चार किलोमीटर कम हो जाएगी। विधायक बोस व अतिथियों का पुष्पमाला व साफा पहनाकर स्वागत सरपंच प्रतिनिधि अंतरसिंह आंजना, मनोहर सिंह पटेल, शंकर सिंह सिंघानिया, बहादुर सिंह आंजना, जीवन सिंह, मुकेश मुकाती, रंजीत यादव, बाबूलाल गुजराती, लखन पटेल, ओमप्रकाश आचार्य, रामप्रसाद शर्मा महूडीपूरा, जगदीश डाबिया, दशरथ जाधव ,लखन पटेल, सहित ग्रामीणों ने किया। संचालन अभिभाषक गोकुल पटेल ने किया।विधायक बोस व अतिथियों ने महूडी पंचायत द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया व कार्य की सराहना की।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment