पिपलिया मंडी।नगर में बिजली विभाग द्वारा गुप चुप तरीके से स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया हे । जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र महावर ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुवे आगे बताया कि नगर के कई वार्डो से जानकारी मिल रही हे कि नगर में बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गुप चुप तरीके से सर्वे शुरू कर दिया हे जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध कर रही हे ओर करती रहेगी ।स्मार्ट मीटर के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा के बैनर तले जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह जी गुर्जर के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन दिनांक 12/10/2026 सोमवार को गांधी चौराह मंदसौर से चम्बल कालोनी बिजली विभाग के कार्यालय तक एक वाहन रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हे ।अगर बिजली विभाग समय रहते नहीं माना ओर सर्वे करना बंद नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी उपभोक्ताओं को साथ लेकर एक बड़ा आंदोलन पिपलिया मंडी में भी करेगी।
स्मार्ट मीटर सर्वे को किया जाए बंद समय रहते नहीं दिया ध्यान तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन